हस्तशिल्प निर्यात में करीब 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का हस्तशिल्प निर्यात करीब 25 प्रतिशत बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भारत ने 40 देशों के साथ व्यापारिक संबंधों को आगे बढ़ाया है और आने वाले समय में 56 देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) की संभावना है। इससे हस्तशिल्प क्षेत्र के निर्यात को एक ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

गिरिराज सिंह ने मंगलवार को ‘इंडिया एक्सपो मार्ट’ में आयोजित पांच दिवसीय आईआईजीएफ दिल्ली मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) की ओर से आयोजित इस मेले का उद्देश्य भारतीय हस्तशिल्प उत्पादों को वैश्विक बाजारों तक पहुंचाना, अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के साथ कारोबारी संपर्क बढ़ाना और देश के हस्तशिल्प निर्यात को नई गति देना है।

उन्होंने आयोजकों से 10 प्रतिशत युवाओं को निर्यात कारोबार से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को अंतरराष्ट्रीय व्यापार की संभावनाओं से परिचित कराने और निर्यात के अवसर उपलब्ध कराने से नए उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलेगा। इससे रोजगार सृजन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

ईपीसीएच के अध्यक्ष नीरज खन्ना और महानिदेशक राकेश कुमार ने बताया कि 1994 में शुरुआत के बाद से यह मेला वैश्विक खरीदारों के लिए एक प्रमुख कारोबारी मंच बन गया है। उनके अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में हस्तशिल्प का कुल निर्यात 33,168 करोड़ रुपये रहा। (भाषा)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...