हर घर तिरंगा: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर फहराया तिरंगा 

हर घर तिरंगा अभियान के तहत केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘हर घर तिरंगा’अभियान के तहत आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराया। तिरंगा फहराने के बाद ‘X’ पर अपनी एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के #HarGharTiranga अभियान के अंतर्गत पूरा देश तिरंगामय हो रहा है। आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर तिरंगा लहरा कर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले नायकों को याद किया। तिरंगा करोड़ों देशवासियों की एकता, निष्ठा व गौरव का प्रतीक बन अनंत काल तक लहराता रहेगा।

 

 

स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में देशभर में 9 अगस्त से शुरू ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चल रहा है। हर नागरिक अपने घर, छत, दुकान यहां तक कि दफ्तरों में तिरंगा लहरा सकता है। इस अभियान के तहत देशभर में अलग-अलग तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 13 अगस्त को भारत मंडपम से हर घर तिरंगा बाइक रैली निकाली गई, जिसमें देश के कई सांसद और मंत्रियों ने हिस्सा लिया। 

बता दें कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आजादी का अमृत महोत्सव का हिस्सा है, जिसे देश भर के घरों में तिरंगा फहराने के लिए डिजाइन किया गया है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का समापन 15 अगस्त को होगा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेश इस अभियान में हिस्सा ले रहे हैं। प्रमुख उद्योग भागीदार ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, रेलवे, नागरिक उड्डयन क्षेत्र, भारतीय सशस्त्र बल और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) भी सूचना के प्रसार और अभियान को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। देशभर में स्वयं सहायता समूह बड़े पैमाने पर झंडे के उत्पादन और उपलब्धता में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। इस अभियान के दौरान तिरंगा दौड़, तिरंगा संगीत कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला प्रतियोगिता, तिरंगा के विकास पर प्रदर्शनी, फ्लैश मॉब और तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

8 hours ago | BRICS

भारत-वियतनाम रक्षा सहयोग को नई गति, मेड-इन-इंडिया सामग्री की आपूर्ति बढ़ाने पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वियतनाम के विदेश मंत्री ले होआई ट्रुंग ने सोमवार को नई दिल्ली में भार...

8 hours ago | Atmanirbhar Bharat

पोखरण में पहले भारतीय वायु सेना ड्रोनाथॉन-2026 का शुभारंभ, 20 से अधिक कंपनियां ले रहीं हिस्सा

वायु सेना के उप प्रमुख एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने सोमवार को जैसलमेर स्थित पोखरण फील्ड फायरिं...