स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में देशभर में 9 अगस्त से शुरू ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के विशेष आयोजन की घड़ी आ गई। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज सुबह नई दिल्ली के भारत मंडपम से हर घर तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में समाप्त होगी। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आजादी का अमृत महोत्सव का हिस्सा है, जिसे देश भर के घरों में तिरंगा फहराने के लिए डिजाइन किया गया है। इस अवसर पर संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद थे।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान का समापन 15 अगस्त को होगा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 13 अगस्त को इस अभियान की अहम श्रृंखला के तहत सांसदों की तिरंगा बाइक रैली निकाली। यह रैली भारत मंडपम (प्रगति मैदान) से शुरू हुई। रैली में शामिल सभी लोग इंडिया गेट से होते हुए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पहुंचे। स्टेडियम में तिरंगा बाइक रैली का समापन हुआ।

 

तिरंगा के साथ यहां अपलोड करें सेल्फी
नागरिकों से अपने घरों में तिरंगा फहराने और झंडे के साथ एक सेल्फी क्लिक कर इसे harghartiranga.com पर अपलोड करने का आग्रह किया है। 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में यह अभियान शुरू किया था। तब 23 करोड़ से अधिक घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और 6 करोड़ लोगों ने ध्वज के साथ अपनी सेल्फी harghartiranga.com पर अपलोड की। 2023 में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 10 करोड़ से अधिक सेल्फी अपलोड की गईं।

 

कई तरह के कार्यक्रम किए जाएंगे आयोजित
हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेश इस अभियान में हिस्सा ले रहे हैं। प्रमुख उद्योग भागीदार ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, रेलवे, नागरिक उड्डयन क्षेत्र, भारतीय सशस्त्र बल और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) भी सूचना के प्रसार और अभियान को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। देशभर में स्वयं सहायता समूह बड़े पैमाने पर झंडे के उत्पादन और उपलब्धता में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। इस अभियान के दौरान तिरंगा दौड़, तिरंगा संगीत कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला प्रतियोगिता, तिरंगा के विकास पर प्रदर्शनी, फ्लैश मॉब और तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

32 mins ago | Assam Culture and Bihu Festival

भूपेन दा के गीतों में बसती है एक युग की चेतना, नाराज फूफाओं को भी सुनने चाहिए उनके गीत : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाषा, खान-पान, परिवेश और जीवन शैली अलग-अलग हो सकती है, लेकिन विकसित भारत के...

1 hour ago | Bhupen Hazarika 100th Birth Anniversary

भाषा और संस्कृति अलग, लेकिन विकसित भारत का संकल्प एक : विपक्ष पर पीएम मोदी का कटाक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समाप...