देशभर में निकाली जा रही हर-घर तिरंगा यात्रा, यह अभियान आजादी का अमृत महोत्सव का हिस्सा

पूरे उत्साह-उमंग और सबकी भागीदारी के साथ देश भर में हर-घर तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आजादी का अमृत महोत्सव का हिस्सा है, जिसे देश भर के घरों में तिरंगा फहराने के लिए डिजाइन किया गया है। 

इस उपलक्ष्य में देश भर में 9 अगस्त से शुरू किया गया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

गौरतलब हो, स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में देश भर में 9 अगस्त से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान जारी है और अब वह घड़ी भी नजदीक है जब स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस अभियान के तहत एक विशेष आयोजन किया जाना है। इससे पहले देश भर में करीब सप्ताह भर के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।  

नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति ने हर-घर तिरंगा बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी

इसी क्रम में आज मंगलवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सुबह नई दिल्ली के भारत मंडपम से हर घर तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। जी हां, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 13 अगस्त को इस अभियान की अहम श्रृंखला के तहत सांसदों की तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। यह रैली भारत मंडपम (प्रगति मैदान) से शुरू हुई। रैली में शामिल सभी लोग इंडिया गेट से होते हुए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पहुंचे और मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में तिरंगा बाइक रैली का समापन हुआ।

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तिरंगा यात्रा को किया रवाना

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग से भारतीय जनता पार्टी की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा को रवाना किया। यात्रा निकालने वाले उत्साही कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं दी और भरोसा जताया कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी घरों पर तिरंगा लहराया जाएगा। उनके साथ इस मौके पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह समेत भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे।

2022-23 में यूपी में 5 करोड़ से अधिक घरों पर तिरंगा लहराने का बनाया कीर्तिमान 

यात्रा रवाना करने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि दो वर्ष पहले आजादी के अमृत महोत्सव से जुड़कर पंच प्रण का संकल्प लिया था। हर घर तिरंगा के माध्यम से भारत के आन, बान, शान का प्रतीक तिरंगा लहराने का काम किया था। मुझे प्रसन्नता है कि 2022-23 में उत्तर प्रदेश में 5 करोड़ से अधिक घरों पर तिरंगा लहराने का कीर्तिमान स्थापित किया था। गत वर्ष भी अमृत कल के प्रथम वर्ष में उत्तर प्रदेश में लगभग साढ़े चार करोड़ घरों पर तिरंगा लहराया गया था।

प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर हर-घर तिरंगा का लिया संकल्प 

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर इस वर्ष उत्तर प्रदेश सरकार ने हर घर तिरंगा का संकल्प लिया है। भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का हृदय से अभिनंदन करता हूं। पार्टी के सभी कार्यकर्ता इस अभियान के सहभागी बन रहे हैं। युवा मोर्चा के उत्साही कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शन में तिरंगा यात्राएं निकाल रहे हैं। तमाम सामाजिक सांस्कृतिक संगठन द्वारा भी इस अभियान में सहभागिता की जा रही है। 

यह एक भारत श्रेष्ठ भारत का भी प्रतीक

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक भारत श्रेष्ठ भारत का भी प्रतीक है। आज हम सब लखनऊ महानगर की तिरंगा यात्रा में शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर एक बार फिर से आपके इस उत्साह के लिए हृदय से अभिनंदन करता हूं। पुरी यात्रा के लिए शुभकामनाएं देता हूं। उम्मीद करता हूं कि 15 अगस्त तक प्रदेश के सभी घरों पर तिरंगा होगा।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान आजादी का अमृत महोत्सव का हिस्सा

गौरतलब हो, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आजादी का अमृत महोत्सव का हिस्सा है, जिसे देश भर के घरों में तिरंगा फहराने के लिए डिजाइन किया गया है। 

तिरंगा के साथ अपलोड करें सेल्फी

इस बार नागरिकों से अपने घरों में तिरंगा फहराने और झंडे के साथ एक सेल्फी क्लिक कर इसे harghartiranga.com पर अपलोड करने का आग्रह किया है।

इससे पहले वर्ष 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में यह अभियान शुरू किया था। तब 23 करोड़ से अधिक घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और 6 करोड़ लोगों ने ध्वज के साथ अपनी सेल्फी harghartiranga.com पर अपलोड की। 2023 में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 10 करोड़ से अधिक सेल्फी अपलोड की गईं।

कई तरह के कार्यक्रम किए जा रहे आयोजित

इस बार हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेश इस अभियान में हिस्सा ले रहे हैं। प्रमुख उद्योग भागीदार ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, रेलवे, नागरिक उड्डयन क्षेत्र, भारतीय सशस्त्र बल और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) भी सूचना के प्रसार और अभियान को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। देशभर में स्वयं सहायता समूह बड़े पैमाने पर झंडे के उत्पादन और उपलब्धता में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। इस अभियान के दौरान तिरंगा दौड़, तिरंगा संगीत कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला प्रतियोगिता, तिरंगा के विकास पर प्रदर्शनी, फ्लैश मॉब और तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है। 

RELATED ARTICLES

32 mins ago | Assam Culture and Bihu Festival

भूपेन दा के गीतों में बसती है एक युग की चेतना, नाराज फूफाओं को भी सुनने चाहिए उनके गीत : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाषा, खान-पान, परिवेश और जीवन शैली अलग-अलग हो सकती है, लेकिन विकसित भारत के...

1 hour ago | Bhupen Hazarika 100th Birth Anniversary

भाषा और संस्कृति अलग, लेकिन विकसित भारत का संकल्प एक : विपक्ष पर पीएम मोदी का कटाक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समाप...