एशिया कप हॉकी 2025: हरमनप्रीत सिंह की अगुआई में भारतीय टीम घोषित, 29 अगस्त से राजगीर में टूर्नामेंट

हॉकी इंडिया ने 29 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक बिहार के राजगीर में होने वाले पुरुष हॉकी एशिया कप के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। अनुभवी ड्रैग-फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में चुनी गई इस टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का शानदार मिश्रण है। 

मजबूत रक्षा और आक्रामक रणनीति

गोलकीपिंग की जिम्मेदारी कृष्ण बी पाठक और सूरज करकेरा संभालेंगे। रक्षात्मक पंक्ति में कप्तान हरमनप्रीत सिंह के साथ अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय और जुगराज सिंह शामिल हैं। मिडफील्ड में मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल और हार्दिक सिंह मजबूती प्रदान करेंगे। आक्रमण की कमान मनदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा और दिलप्रीत सिंह के हाथों में होगी। नीलम संजीव जेस और सेल्वम कार्थी को वैकल्पिक खिलाड़ी चुना गया है।

कोच फुल्टन का भरोसा, एकजुटता पर जोर

टीम के कोच क्रेग फुल्टन ने कहा, “हमने एक अनुभवी टीम चुनी है, जो दबाव में बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। एशिया कप हमारे लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि विश्व कप के लिए क्वालीफिकेशन दांव पर है। हमारा लक्ष्य मजबूत प्रतिस्पर्धा के साथ अपने उद्देश्य को हासिल करना है।” उन्होंने आगे कहा, “मैं टीम के संतुलन और गुणवत्ता से बहुत खुश हूं। हमारे पास हर पंक्ति में अग्रणी खिलाड़ी हैं। डिफेंस हो, मिडफील्ड हो या फिर अटैक, हमारी सामूहिक शक्ति मुझे सबसे ज्यादा उत्साहित करती है। टीम की एकजुटता हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”

पूल ए में भारत, पहला मुकाबला चीन के खिलाफ

भारत को पूल ए में जापान, चीन और कजाकिस्तान के साथ रखा गया है। टीम अपने अभियान की शुरुआत 29 अगस्त को चीन के खिलाफ करेगी, इसके बाद 31 अगस्त को जापान और 1 सितंबर को कजाकिस्तान से भिड़ेगी। 

टीम 

गोलकीपर: कृष्ण बी पाठक, सूरज करकेरा डिफेंडर: सुमित, जरमनप्रीत सिंह, संजय, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह 
मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद 
फॉरवर्ड: मनदीप सिंह, शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक, सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह 
वैकल्पिक खिलाड़ी: नीलम संजीव जेस, सेल्वम कार्थी

उल्लेखनीय है कि एशिया कप में भारत का प्रदर्शन विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफिकेशन के लिहाज से महत्वपूर्ण होगा, और प्रशंसकों को इस संतुलित टीम से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। (इनपुट-एजेंसी) 

RELATED ARTICLES

30/04/26 | 3:34 pm | IPL 2026

ड्रेसिंग रूम में वेप इस्तेमाल करने पर रियान पराग पर जुर्माना

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के कप्तान रियान पराग पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उन्ह...

30/04/26 | 11:58 am | Linda Noskova

मार्टा कोस्त्युक ने नोस्कोवा को हराकर मैड्रिड ओपन सेमीफाइनल में बनाई जगह

मार्टा कोस्त्युक ने बुधवार को चेक गणराज्य की 13वीं सीड लिंडा नोस्कोवा के खिलाफ 7-6(1), 6-0 से जीत हासिल ...