Print

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम में लौटे हर्षित राणा

भारतीय ऑलराउंडर हर्षित राणा को अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेले जाने वाले तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। इसकी जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को दी।

हर्षित राणा ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में अपना रिहैबिलिटेशन पूरा कर लिया है और अब वह चेन्नई में टीम के साथ जुड़ गए हैं।

बीसीसीआई के बयान में कहा गया, “मेंस सिलेक्शन कमेटी ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे और अंतिम आईडीएफसी फर्स्ट बैंक वनडे के लिए हर्षित राणा को भारतीय टीम में शामिल किया है। राणा ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना रिहैब पूरा कर लिया है और वह टीम के साथ जुड़ चुके हैं।”

ऑलराउंडर हर्षित राणा को 2026 पुरुष टी20 विश्व कप के वॉर्म-अप मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नवी मुंबई में दाहिने घुटने में लिगामेंट स्ट्रेन हो गया था। वह केवल एक ओवर डालने के बाद मैदान से बाहर हो गए थे और बाद में उनकी सर्जरी हुई। इसके बाद उनकी जगह मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया था। भारत ने आगे चलकर घरेलू सरजमीं पर 2026 टी20 विश्व कप का खिताब जीता था।

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हर्षित राणा इसी चोट के कारण आईपीएल 2026 से भी बाहर हो गए थे। उनकी अनुपस्थिति में कोलकाता नाइट राइडर्स ने तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया था।

24 वर्षीय हर्षित राणा अब तक भारत के लिए 14 वनडे मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 27.38 की औसत से 16 विकेट लिए हैं। उनका इकॉनमी रेट 6.21 रहा है। भारत के लिए उनका आखिरी मुकाबला इसी साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में था।

राणा को भारत की आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भी टीम में जगह मिली है, जहां भारतीय टीम को 7 टी20 मुकाबले खेलने हैं।

भारत फिलहाल तीन मैचों की वनडे सीरीज में अफगानिस्तान पर 2-0 की अजेय बढ़त बनाए हुए है। टीम ने पहले दो मुकाबलों में धर्मशाला और लखनऊ में जीत दर्ज की थी।

तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे, यशस्वी जायसवाल, हर्षित राणा।

(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

27/11/26 | 7:59 pm

भूख और अभावों से विश्व चैंपियन बनने तक: दीपिका टी.सी. ने हौसले से बदली अपनी तकदीर

कुछ कहानियां किसी बड़े सपने से नहीं, जिंदगी की छोटी-छोटी जरूरतों और मुश्किलों से शुरू होती हैं। ...

27/11/26 | 10:15 am | Australia Cricket

8 साल बाद फिर खुलेंगी बॉल-टैम्परिंग विवाद की फाइलें, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बनाया स्वतंत्र समीक्षा पैनल

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने वरिष्ठ अधिवक्ता फियोना मैकलियोड एओ एससी को एक स्वतंत्र समीक्षा पै...