प्रतिक्रिया | Tuesday, February 11, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

हरियाणा ने की केन्द्र सरकार से मावी बैराज बनाने की मांग की

हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने राष्ट्रीय जल विकास अभिकरण से पानीपत के पास मावी बैराज का निर्माण करवाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि इस बैराज से राजस्थान को पानी की उपलब्धता हथनीकुंड बैराज से भी ज्यादा करवाई जा सकती है और इससे हरियाणा को भी अतिरिक्त पानी मिल सकेगा।

श्रुति चौधरी ने यह मांग केन्द्रीय राज्य जल शक्ति मंत्री राज भूषण चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 38वीं वार्षिक अंतरराज्यीय नदी जोड़ बैठक में की।

सिंचाई मंत्री ने बताया कि यमुना नदी हरियाणा से होकर बहती है और यहां पानी संग्रहण की कोई व्यवस्था नहीं है। बरसात के दिनों में यह पानी व्यर्थ बहकर यमुना नदी से बंगाल की खड़ी में चला जाता है। उन्होंने कहा कि इस लिंक के बन जाने से हरियाणा को अतिरिक्त पानी मिलेगा, जिससे प्रदेश में सिंचाई के साथ-साथ पीने के लिए भी पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सकेगा।

हरियाणा की तरफ से नदी जोड़ के एक महत्वपूर्ण बिन्दु पर उन्होंने राष्ट्रीय जल विकास अभिकरण को अवगत करवाया कि शारदा नदी का बहाव नेपाल से होने के कारण शारदा यमुना इन्टरलिंकिंग पर नेपाल सरकार की सहमति में देरी होने से यह मामला काफी समय से लंबित है।

आगंतुकों: 17359373
आखरी अपडेट: 11th Feb 2025