27/11/24 | 12:00 pm

Print

तीन तलाक कानून के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

तीन तलाक पर केंद्र सरकार के कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज बुधवार को सुनवाई होगी। सरकार इन कानूनों के जरिये तीन तलाक को अपराध के दायरे में लाकर तीन साल की सजा का प्रावधान किया है।

असंवैधानिक घोषित होने के बाद भी तीन तलाक पर रोक नहीं

इसे विभिन्न मुस्लिम संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल कर इन कानूनों का बचाव किया है। सरकार का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा तीन तलाक को असंवैधानिक घोषित किए जाने के बावजूद इस पर रोक नहीं लग पाई थी।

कोर्ट के फैसले के बाद भी तीन तलाक के केस आए सामने

कोर्ट के फैसले के बावजूद देशभर में सैंकड़ों तीन तलाक के केस सामने आए। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पूरी तरह से अमल सुनिश्चित करने के लिए कानून की जरूरत थी। इस कानून के जरिये तीन तलाक को रोकने में भी मदद मिली। 

RELATED ARTICLES

6 mins ago | Lieutenant Governor Taranjit Singh Sandhu

दिल्ली के एलजी तरनजीत सिंह संधू ने मेट्रो में किया सफर, लोगों से की बातचीत

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शनिवार को मेट्रो में सफर किया। इस दौरान मेट्रो यात्रि...

40 mins ago | Defense Minister Rajnath Singh

वियतनाम नौका हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वियतनाम में हुए नौका हादसे पर दुख जता...