प्रतिक्रिया | Saturday, July 27, 2024

दिल्ली समेत समूचे उत्तर पश्चिम भारत में अगले पांच दिनों तक लू चलने की आशंका, देश के इन राज्यों में बारिश के आसार

देश के कई हिस्सों में जहां एकओर मानसून ने दस्तक दे दी है। वहीं, राजधानी और दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत को अभी कुछ दिनों का और इंतजार करना पड़ सकता है। इन हिस्सों में मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। शनिवार को मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर -पश्चिम भारत में 9 जून से अगले पांच दिनों तक लू चलेगी और अधिकतम तापमान 42 डिग्री से 45 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।

इस दौरान उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अति गर्मी पड़ने की संभावना है। इसके साथ हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में भी गर्मी का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने कहा कि मध्य अरब सागर के शेष हिस्सों, महाराष्ट्र के मुंबई सहित कुछ और हिस्सों और तेलंगाना में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।

अगले तीन-चार दिनों के भीतर इन क्षेत्रों में मानसून दे सकता है दस्तक

अगले तीन-चार दिनों में इन क्षेत्रों में मानसून दस्तक दे देगा। भारत मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में मध्य प्रदेश, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक, गोवा, तमिलनाडु में भारी वर्षा देखी गई। जबकि 8-11 जून में महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक के कई क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने रविवार को मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि होने चेतावनी दी है। इसके साथ महाराष्ट्र, केरल में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

कॉपीराइट © 2024 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आगंतुकों: 5532739
आखरी अपडेट: 27th Jul 2024