10/05/24 | 11:40 am | IMD Forecast

Print

दिल्ली, यूपी और राजस्थान समेत इन राज्यों में लू का प्रकोप, कई राज्यों में बारिश के आसार

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक देश के पूर्वोत्तर इलाकों के साथ उत्तर पश्चिम व मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की आशंका है। आईएमडी ने बताया कि 11 मई तक दक्षिण राजस्थान पश्चिम मध्य प्रदेश विदर्भ मराठवाड़ा और गुजरात में लू चलने जबकि 12 मई से तेलंगाना तमिलनाडु केरल और पश्चिम बंगाल में मध्य से तेज बारिश होने की संभावना है।

भारत के इन राज्यों में लू की आशंका

मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि दक्षिण राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा और गुजरात में 9 से 11 मई तक लू चलेगी जबकि राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के बाकी क्षेत्रों और छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार में 9 से 11 मई तक लू चलने की संभावना है।

भारत के इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण 11 मई के बाद से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। 10 मई यानी आज देश के पूर्वोत्तर इलाकों में असम अरुणाचल मिजोरम त्रिपुरा नागालैंड में तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है जबकि 12 मई से दिल्ली, बिहार, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और पश्चिम बंगाल में मध्य से तेज बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ओडिश में भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वी भारत, मध्य भारत और दक्षिण भारत में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश इलाकों, उत्तर पश्चिम भारत व मध्य भारत के कुछ हिस्सों तथा प्रायद्वीपीय भारत के पूर्वोत्तर इलाके से सटे क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। पूर्वोत्तर व उत्तर पश्चिम भारत के कुछ इलाकों, गंगा के तटीय मैदानों और मध्य भारत को छोड़कर देश के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

2 mins ago | AI cooperation

साइबर सुरक्षा और सप्लाई चेन पर भारत-ऑस्ट्रेलिया की साझेदारी होगी और मजबूत

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने साइबर सुरक्षा, महत्वपूर्ण तकनीकों और मजबूत सप्लाई चेन के क्षेत्र में द्...

19 mins ago | Dinesh Sharma

दिनेश शर्मा ने अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल पद की शपथ ली

दिनेश शर्मा ने आज मंगलवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 14वें उप-राज्यपाल के रूप में शपथ ली। ...

32 mins ago | External Affairs Minister Jaishankar

ICWA की सिल्वर जुबली पर विदेश मंत्री जयशंकर बोले-भारत अब वैश्विक चुनौतियों पर आत्मविश्वास से रख रहा विचार

नई द‍िल्‍ली के मंडी हाउस स्‍थित विवेक ऑडिटोरियम में मंगलवार को राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के त...