भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार से चार दिन तक 19 राज्यों में जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं इस समय उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वोत्तर, महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से नदी-नाले उफान पर हैं। उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार और असम तक कई राज्यों में बाढ़ का रौद्र रूप डरावना है।

इन राज्यों में भारी बारिश का पूर्वानुमान

इसी बीच विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि आज यानि मंगलवार को केरल, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश होगी। विभाग ने इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

पूर्वानुमान में कहा है कि उत्तराखंड में 17-18, पूर्वी राजस्थान में 18, ओडिशा में 19 और आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 18-19 जुलाई को भारी बारिश होगी। विभाग ने इन राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

कई राज्यों में भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज रहे बंद

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पूर्वोत्तर और दक्षिण के राज्यों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

सनद रहे पिछले 24 घंटे में कई राज्यों में भारी बारिश हुई। गुजरात के वलसाड और नवसारी में घरों में पानी घुस गया। केरल के सात जिलों और कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में भारी बारिश के चलते सोमवार को स्कूल-कॉलेज बंद रहे। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...