तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में तेज हवाओं की चेतावनी

चेन्नई में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमएसी) ने दक्षिण भारत में निम्न दबाव वाले सिस्टम के प्रभाव से अगले कुछ दिनों में तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश का अनुमान लगाया है।

केंद्र के मौसम बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ जगहों पर बारिश होने की उम्मीद है। साथ ही, तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले के पहाड़ी इलाकों और थेनी व कन्याकुमारी जिलों के पहाड़ी क्षेत्रों में एक-दो जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने इन इलाकों में आंधी-तूफान के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी है।

गुरुवार के लिए, आरएमसी ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने का अनुमान लगाया है।

तमिलनाडु के तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी जिलों के पहाड़ी इलाकों में कुछ जगहों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है, साथ ही बारिश के दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

आने वाले दिनों में पश्चिमी और उत्तरी तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में बारिश और तेज होने की उम्मीद है।

कोयंबटूर जिले के पहाड़ी इलाकों, नीलगिरी और वेल्लोर, तिरुपत्तूर, कृष्णगिरि, धर्मपुरी, इरोड और सलेम जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के साथ आंधी और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौजूदा मौसम का पैटर्न दक्षिण भारत के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र से जुड़ा है, जो इस इलाके में नमी खींच रहा है और बारिश लाने वाले बादलों के लिए अनुकूल परिस्थितियां बना रहा है।

मौसम विभाग ने बताया है कि 10 जून से 13 जून के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।

बारिश के बावजूद, इस दौरान दिन का तापमान सामान्य स्तर के आसपास ही रहने की उम्मीद है।

चेन्नई और उसके आसपास के इलाकों के लिए, बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। शाम या रात के समय शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और आंधी की संभावना है।

शहर में अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे आंधी-तूफान के दौरान सावधानी बरतें, खासकर उन जिलों में जहां तेज हवाएं चलने और भारी बारिश होने की संभावना है।

(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

3 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

35 mins ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...