दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से गर्मी और वायु प्रदूषण से मिली राहत, मौसम हुआ सुहावना

दिल्ली, नोएडा और आसपास के इलाकों में मंगलवार को हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 1 से 4 अगस्त तक हल्की बारिश या गरज के साथ बारिश होती रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।

वहीं बारिश के चलते दिल्ली-NCR में वायु गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिला है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ‘अति उत्तम’ (0-50) से ‘उत्तम’ (51-100) श्रेणी में दर्ज किया गया है। नोएडा के सेक्टर-125 में AQI 49, सेक्टर-62 और सेक्टर-1 में 40 और सेक्टर-116 में 37 दर्ज हुआ। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-III में AQI 57 और नॉलेज पार्क-V में 88 रहा। गाजियाबाद के लोनी में AQI 59, इंदिरापुरम में 40, संजय नगर में 43 और वसुंधरा में 49 दर्ज किया गया। जबकि दिल्ली के नॉर्थ कैंपस में AQI 77, द्वारका में 68, ओखला फेज-2 में 32, पंजाबी बाग में 66, पूसा में 70, IGI एयरपोर्ट में 67, ITO में 84 और मुंडका में 110 रिकॉर्ड किया गया।

हालांकि, भारी बारिश की वजह से नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। इसके चलते कुछ स्थानों पर ट्रैफिक जाम भी लगा और लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। -(IANS)

RELATED ARTICLES

20/05/26 | 10:09 am | Delhi Heatwave 2026

एनसीआर तपिश की चपेट में: भीषण गर्मी और लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट, 25 मई तक राहत के आसार नहीं

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। मौसम विभाग द्वारा 25 मई...

24/12/25 | 12:20 pm | Chillai Kalan Winter Kashmir

जम्मू-कश्मीर में ठंड का कहर, गुलमर्ग-पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे

जम्मू और कश्मीर में बुधवार को श्रीनगर शहर में रात का तापमान फ्रीजिंग पॉइंट से ऊपर रहा, जबकि गुलम...