भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार (26 सितंबर) के लिए मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुंबई के सभी स्कूलों और कॉलेजों में आज के लिए छुट्टी घोषित कर दी गई है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) प्रशासन ने मुंबई के लोगों से आग्रह किया कि वे केवल आवश्यकता पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। बता दें कि मुंबई में बुधवार शाम को हुई भारी बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तेज बारिश की वजह से मुंबई में जगह-जगह पानी भर गया। जिससे लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

कल भारी बारिश के कारण मुंबई शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। बारिश के कारण जगह-जगह ट्रैफिक जाम लगा। मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, बीएमसी कमिश्नर भूषण गगरानी ने बीएमसी मशीनरी को अलर्ट किया। भूषण गगरानी शहर में बारिश की स्थिति का जायजा लेने के लिए रात को कंट्रोल रूम में मौजूद रहे।

 छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुंबई के सभी स्कूलों और कॉलेजों में 26 सितंबर को छुट्टी घोषित कर दी गई है। बीएमसी प्रशासन ने एक्स पर मुंबई के लोगों से अनुरोध किया वे केवल आवश्यकता पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा, “IMD ने 26 सितंबर की सुबह तक मुंबई और उपनगरों में गरज और बिजली के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। सभी मुंबई के लोगों से अनुरोध है कि जब तक बहुत ज़रूरी न हो, घर के अंदर ही रहें। कृपया सुरक्षित रहें। किसी भी आपात स्थिति में 100 नंबर डायल करें।”

मुंबई में कल शाम से शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही,जिसका असर लोकल ट्रेनों,बेस्ट की बसों और विमान सेवाओं पर पड़ा। पश्चिम रेलवे पर देर रात में होने वाले ब्लॉक के कारण पहले से ही ट्रेनें देरी से चल रहीं थीं। इसी बीच देर शाम मध्य रेलवे पर ट्रेनें रुक गईं। रात 8:30 बजे कुर्ला स्टेशन पर ट्रैक पर पानी भर गया था। भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है।

महाराष्ट्र में मुंबई में भारी बारिश पर आईएमडी के निदेशक सुनील कांबले ने कहा कि कल दोपहर तक मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट था। मानसून की तीव्रता को देखते हुए हमने आज सुबह 8:30 बजे तक रेड अलर्ट जारी किया था। आज हमने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट दिया है, कल से ग्रीन और येलो अलर्ट रहेगा। आने वाले 4-5 दिनों में मानसून का असर कम हो जाएगा। पालघर के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

RELATED ARTICLES

2 hours ago | BJP Government

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी, सोमवार सुबह 11 बजे 35 मंत्री लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है। सोमवार को मंत्रि...

5 hours ago | financial inclusion

पीएम स्वनिधि योजना ने स्ट्रीट वेंडर्स को दिया सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया आधार : मनोहर लाल

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...