पीएम मोदी और साइप्रस के राष्ट्रपति के बीच आज होगी उच्च स्तरीय वार्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार को राजधानी निकोसिया में साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्‍टोडोलिडीज से उच्च स्तरीय वार्ता करेंगे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच शिक्षा, डिजिटल साझेदारी और क्षेत्रीय सुरक्षा सहित व्यापक मुद्दों पर विचार-विमर्श की संभावना है। 

पीएम मोदी के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में आयोजित भोज के साथ साइप्रस यात्रा होगी सम्पन्न

इसके अलावा भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी और भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारे जैसे वैश्विक घटनाक्रमों पर भी बातचीत हो सकती है। आज पीएम मोदी के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में दोपहर में आयोजित भोज के साथ ही प्रधानमंत्री की साइप्रस यात्रा सम्पन्न हो जाएगी।

साइप्रस से कनाडा और कनाडा से क्रोएशिया जाएंगे पीएम मोदी

इसके पश्चात पीएम मोदी साइप्रस से कनाडा के कनानास्किस जाएंगे, जहां वे प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। जी-7 शिखर सम्मेलन के बाद प्रधानमंत्री मोदी क्रोएशिया जाएंगे और वहां के राष्‍ट्रपति जोराम मिलानोविक और प्रधानमंत्री आन्द्रे प्‍लेन्‍कोविक के साथ बैठक करेंगे।

RELATED ARTICLES

12 hours ago | Donald Trump Iran Sanctions

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार: होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध अब भी बरकरार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंध हटाने के दावे के बावजूद ई...

30/05/26 | 12:43 pm | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

30/05/26 | 11:47 am | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...