कैबिनेट : मेघालय और असम के बीच हाई-स्पीड कॉरिडोर को मिली मंजूरी

केन्द्र सरकार ने मेघालय के मावलिंग्खुंग से असम के पंचग्राम तक 166.80 किमी लंबे ग्रीनफील्ड हाई-स्पीड कॉरिडोर (एनएच-6) की मंजूरी दे दी है। परियोजना मेघालय में 144.80 किमी और असम में 22.00 किमी शामिल है। परियोजना की कुल पूंजी लागत 22,864 करोड़ रुपये आंकी गई है।

इन इलाकों को मिलेगी निर्बाध कनेक्टिविटी 

परियोजना प्रमुख परिवहन मार्गों जैसे एनएच-27, एनएच-106, एनएच-206 और एनएच-37 के साथ एकीकृत होगी। इससे गुवाहाटी, शिलांग, सिलचर, डिएंगपासोह, उमलुंग, फ्रमर, ख्लियरियात, रताचेरा, उमकियांग और कलैन को निर्बाध कनेक्टिविटी मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने उक्त फैसले को मंजूरी प्रदान की। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को फैसले की जानकारी दी।

स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बनाएगी सशक्त

उन्होंने बताया कि यह योजना न केवल क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ाएगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बनाएगी, जिससे उद्योगों का विकास होगा और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यह परियोजना पूर्वोत्तर भारत के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सरकार के अनुसार इससे गुवाहाटी से सिलचर जाने वाले ट्रैफिक के लिए सेवा स्तर में सुधार होगा। त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर और असम के बराक घाटी क्षेत्र से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स दक्षता में वृद्धि होगी। मेघालय में औद्योगिक विकास को प्रोत्साहन मिलेगा। पूर्वोत्तर के दर्शनीय स्थल आपस में जुड़ेंगे और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। 

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

2 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...