हॉकी एशिया कप : भारत ने चीन को 4-3 से हराया, कप्तान हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक ने दिलाई जीत

हॉकी एशिया कप की शुरुआत भारतीय टीम ने रोमांचक जीत के साथ की। भारत ने ग्रुप के पहले लीग मैच में चीन को 4-3 से हराया। राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने तीन गोल करके टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई, जबकि जुगराज सिंह ने एक गोल दागा। गौरतलब है कि इस बार हॉकी एशिया कप 2025 का आयोजन बिहार के नालंदा जिले में राजगीर हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है।

चीन ने शुरुआती गोल कर भारत को दबाव में डाल दिया, लेकिन भारत ने लगातार तीन गोल कर 3-1 की बढ़त बना ली। इसके बाद चीन ने जोरदार वापसी करते हुए स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। अंतिम क्वार्टर के 47वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर हरमनप्रीत सिंह ने चौथा गोल कर भारत की बढ़त 4-3 कर दी, जो निर्णायक साबित हुई। मैच के आखिरी क्षणों में चीन ने गोल की कई कोशिशें की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

इस मैच से पहले ग्रुप बी के अन्य मैचों में मलेशिया ने बांग्लादेश को 4-1 से हराया। बांग्लादेश ने 16वें मिनट में पहला गोल किया, लेकिन मलेशिया के अशरान हमसानी ने 25वें मिनट में स्कोर बराबर किया। दूसरे हाफ में मलेशिया ने आक्रामक खेल दिखाया और अखिमुल्लाह अनवार (36वें मिनट), मुहाजिर अब्दुल रऊफ (48वें मिनट) और सैयद चोलन (54वें मिनट, पेनल्टी कॉर्नर) के गोलों से जीत पक्की की।

दूसरे मैच में दक्षिण कोरिया ने चीनी ताइपे को 7-0 से हराया। डैन सोन ने 17वें, 29वें और 58वें मिनट में हैट्रिक की, जिहुन यांग ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए 27वें और 50वें मिनट में दो गोल किए। इसके अलावा, सेयोंग ओह (53वें मिनट) और यूनहो कोंग (54वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। -(IANS)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

2 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...