प्रतिक्रिया | Sunday, July 06, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

गृहमंत्री अमित शाह ने उच्चस्तरीय बैठक में दिल्ली की कानून व्यवस्था की समीक्षा की

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को दिल्ली में कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली के गृहमंत्री आशीष सूद और दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में हुई यह चर्चा ?

इसके अलावा केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और आईबी प्रमुख के साथ-साथ गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए। बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि दिल्ली पुलिस और दिल्ली की नई सरकार के बीच समन्वय कैसे बेहतर बनाया जाए।

बैठक में इस बात पर भी चर्चा की गई कि राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था की नई चुनौतियों से कैसे निपटा जाए और साथ ही इन चुनौतियों से निपटने के लिए पुलिस के प्रयासों को कैसे मजबूत किया जाए।

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल के साथ की थी बैठक

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 18 फरवरी को अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ बैठक की थी। उस बैठक में उन्होंने अप्रैल 2025 तक जम्मू-कश्मीर में नए आपराधिक कानून लाने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया था। (इनपुट-एजेंसी)

आगंतुकों: 32141606
आखरी अपडेट: 6th Jul 2025