06/07/24 | 11:14 am | AMIT SHAH | Sahkar se samriddhi

Print

गृहमंत्री अमित शाह सहकार से समृद्धि सम्मेलन आज शनिवार को करेंगे सम्बोधित

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज शनिवार को गुजरात के गांधी नगर में ‘सहकार से समृद्धि’ सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इससे पहले उन्होंने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में कहा, “102वें अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर गांधीनगर में ‘सहकार से समृद्धि’ सम्मेलन में सहकारिता से जुड़े बहनों-भाइयों से संवाद करूंगा।”

अमित शाह ने जानकारी देते हुए कहा कि वह बनासकांठा में महिला दुग्ध उत्पादकों को जीरो प्रतिशत ब्याज योजना के तहत ‘केसीसी-पशुपालन रुपे क्रेडिट कार्ड’ का वितरण और बनासकांठा व पंचमहल में सहकारिता के प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा करेंगे। शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सहकारिता मंत्रालय सहकारिता क्षेत्र से जुड़े लोगों के जीवन को बेहतर बनाकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है।

सभी के लिए बेहतर भविष्य का निर्माण करती सहकारिता

भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के मुताबिक 102वें अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस की थीम है- ”सहकारिता सभी के लिए बेहतर भविष्य का निर्माण करती है”। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और केन्द्रीय सहकारितामंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में मंत्रालय ने बहुत कम समय में सहकारी क्षेत्र में 54 से अधिक पहल की हैं। ‘सहकार से समृद्धि’ सम्मेलन के दौरान मंत्री अमित शाह किसानों के लिए नैनो-उर्वरक की खरीद पर 50 फीसद सहायता योजना का शुभारंभ भी करेंगे।

‘भारत ऑर्गेनिक आटा’ का भी उद्घाटन करेंगे अमित शाह

अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस दुनिया भर में सहकारी आंदोलन का वार्षिक उत्सव है। यह 1923 से अंतरराष्ट्रीय सहकारी गठबंधन के तत्वावधान में जुलाई के पहले शनिवार को मनाया जाता है। संयोगवश, अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस इस बार 6 जुलाई को मनाया जाएगा, जो केन्द्रीय सहकारिता मंत्रालय का तीसरा स्थापना दिवस भी है। शाह नेशनल को-ऑपरेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड के ‘भारत ऑर्गेनिक आटा’ का भी उद्घाटन करेंगे। यह सम्मेलन इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि पिछले महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2025 को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष घोषित किया गया है। यह प्रधानमंत्री मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के मंत्र को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम है।

RELATED ARTICLES

21/04/26 | 3:38 pm | Shivraj Singh Chouhan

पारदर्शी व्यवस्था के तहत किसानों का गेहूं हर हाल में खरीदा जाएगा : शिवराज चौहान

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को विदिशा ...

08/04/26 | 8:05 pm | Kharif Season 2026

कैबिनेट ने खरीफ सीजन 2026 के लिए फॉस्फेट और पोटेशियम उर्वरकों पर 41,533 करोड़ रुपए की सब्सिडी को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को खरीफ सीजन 2026 (01 अप्...