गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली में 16 सितंबर को एएनटीएफ प्रमुखों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली में आगामी मंगलवार को एंटी-नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) प्रमुखों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। यह दो दिवसीय सम्मेलन 16 और 17 सितंबर को आयोजित होगा, जिसमें 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के एएनटीएफ प्रमुखों के साथ अन्य सरकारी विभागों के अधिकारी और हितधारक शामिल होंगे। इस मौके पर अमित शाह नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की वार्षिक रिपोर्ट 2024 जारी करेंगे और ऑनलाइन ड्रग विनष्टीकरण अभियान की शुरुआत करेंगे।

इस सम्मेलन का आयोजन नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा किया जा रहा है और इसका विषय “संयुक्त संकल्प, साझा जिम्मेदारी” है। सम्मेलन का मकसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशा मुक्त भारत के संकल्प को आगे बढ़ाना और इस दिशा में ठोस रणनीति तैयार करना है। बैठक में मादक पदार्थों की समस्या से निपटने के लिए अब तक किए गए प्रयासों की समीक्षा की जाएगी और भविष्य की योजना पर चर्चा होगी।

इसमें ड्रग्स की आपूर्ति और मांग को रोकने, नुकसान को कम करने, राष्ट्रीय सुरक्षा पर पड़ने वाले प्रभावों और कानून प्रवर्तन को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर विचार किया जाएगा। साथ ही, तकनीक, खुफिया जानकारी और सामुदायिक भागीदारी के जरिए नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और तस्करी को रोकने की रणनीति भी बनाई जाएगी।

पीएम मोदी सरकार ने नशे के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाई है। इसी नीति के तहत अमित शाह ने 2021 में सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को एएनटीएफ गठित करने का निर्देश दिया था। अप्रैल 2023 में अमित शाह ने पहले राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया था और अब वे दूसरे सम्मेलन की अगुवाई करेंगे।-(IANS)

RELATED ARTICLES

38 mins ago | Artisan Livelihood

भारत ट्यूलिप से पारंपरिक कारीगरों के उत्पादों को मिला डिजिटल बाजार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीस...

1 hour ago

33,660 करोड़ रुपए की भव्य योजना से बदलेगा भारत का विनिर्माण इकोसिस्टम

भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) 33,660 करोड़ रुपए की एक पहल है, जिसका उद्देश्य देशभर में 100 प्लग-एंड-प...