स्पेन में भीषण रेल हादसा, 21 की मौत, 30 घायलों की हालत नाजुक

स्पेन के एडम्यूज (कोर्डोबा) में तेज गति से चलने वाली दो यात्री रेलगाड़ियां (हाई-स्पीड ट्रेनों) पटरी से उतर गईं। इस हादसे में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों यात्री घायल हो गए। इनमें 30 की हालत गंभीर है। पहले एक ट्रेन पटरी से उतरकर एम्बुलेंस से टकराई और उसके कई डिब्बे अलग हो गए। मरने वालों में दूसरी ट्रेन का ड्राइवर भी है। यह हादसा रविवार देररात हुआ। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मृतकों की संख्या बढ़ सकती है

इस रेल हादसे को लेकर रेलमंत्री ऑस्कर पुएंते ने कहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि इरियो कंपनी की ट्रेन 18:40 बजे मालागा से पुएर्टा डे एटोचा (मैड्रिड) के लिए निकली थी। हादसा 19:39 बजे अदमूज में हुआ। इस ट्रेन के छह डिब्बे पटरी से उतर गए और अल्विया (मैड्रिड-हुएलवा) के ट्रैक पर आ गए। इसी समय समानांतर रूप से 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दूसरी ट्रेन आ गई। दूसरी ट्रेन से टक्कर के बाद वह बेपटरी हो गई। रेलमंत्री ने रात साढ़े 12 बजे संवाददाता सम्मेलन में कहा कि डिब्बों में फंसे सभी लोगों को बचा लिया गया है। हादसे की जांच स्वतंत्र आयोग करेगा।

ट्रेनों की आवाजाही सोमवार को रहेगी निलंबित

अदमूज के मेयर राफेल मोरेनो स्थानीय पुलिस के साथ दुर्घटना स्थल पर सबसे पहले पहुंचे। चारों ओर अंधेरा था। चीख-पुकार मची हुई थी। उधर, आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस हादसे के कारण मैड्रिड और अंडालूसिया के बीच हाई-स्पीड लाइन पर रेल यातायात रोक दिया गया। राजधानी और कॉर्डोबा, सेविले, मालागा और हुएलवा के बीच ट्रेनों की आवाजाही सोमवार को निलंबित रहेगी। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

15 hours ago | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

16 hours ago | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...