Your browser does not support Javascript
सीजीएचएस के लाभार्थियों की संख्या में जबरदस्त उछाल, 2023 | डीडी न्यूज़

प्रतिक्रिया | Thursday, October 08, 2026

  • स्किप नेविगेशन
  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
DD News

डीडी न्यूज़

Emblem
  • लाइव रेडियो
  • EN
  • टॉप स्टोरीज
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • मन की बात
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • बिज़नेस एवं इकोनोमी
  • विज्ञान एवं तकनीक
  • खेल
  • एशियन गेम्स 2026
  • पर्यावरण
  • ओपिनियन
  • Live Tv
  • Facebook
    डीडीन्यूज़लाइव
  • Instagram
    Instagram
  • Twitter
    डीडीन्यूज़लाइव द्वारा ट्वीट
  • YouTube
    YouTube
  1. होम
  2. सीजीएचएस के लाभार्थियों की संख्या में जबरदस्त उछाल, 2023-24 में  बढ़कर हुए 47.6 लाख 

01/04/25 | 12:53 pm | Ayushman Bharat Health Account | Ayushman Bharat Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana | Central Government Health Scheme | CGHS | Health | Union Health Ministry | आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना | आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट | केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना | केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय | सीजीएचएस | स्वास्थ्य

Print

सीजीएचएस के लाभार्थियों की संख्या में जबरदस्त उछाल, 2023-24 में  बढ़कर हुए 47.6 लाख 

सीजीएचएस के लाभार्थियों की संख्या में जबरदस्त उछाल, 2023-24 में  बढ़कर हुए 47.6 लाख 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) के लाभार्थियों की संख्या 2019-20 में 34.2 लाख से 39 प्रतिशत बढ़कर 2023-24 में 47.6 लाख हो गई है।

सीजीएचएस लिस्टेड निजी अस्पतालों को रीइंबर्समेंट में भी हुई वृद्धि

इस बीच, सीजीएचएस के तहत लिस्टेड निजी अस्पतालों को रीइंबर्समेंट 2019-20 में 24 प्रतिशत से बढ़कर 2023-24 में लगभग 60 प्रतिशत हो गई है। पिछले साल दिसंबर में सीजीएचएस ने लिस्टेड अस्पतालों को एक सलाह जारी की थी, जिसमें कहा गया था कि निदेशालय के ध्यान में आया है कि कुछ स्वास्थ्य सेवा संगठन ‘बिल जमा करते समय धोखाधड़ी की गतिविधियों में लिप्त हैं।’ साथ ही अधिक शुल्क लेने, उपचार करने से मना करने और दूसरी शिकायतों की भी रिपोर्ट की गई है।

सीजीएचएस पर 2019-20 और 2023-24 के बीच कुल खर्च में 54 प्रतिशत की वृद्धि हुई

सीजीएचएस पर 2019-20 और 2023-24 के बीच कुल खर्च में 54 प्रतिशत की वृद्धि हुई। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) केंद्र सरकार के कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और उनके आश्रितों को बड़े पैमाने पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करती है।यह वेलनेस सेंटर और लिस्टेड अस्पतालों के बड़े नेटवर्क के माध्यम से चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करता है, जिसमें परामर्श, उपचार, निदान और दवाएं शामिल हैं, जो सुलभ और सस्ती स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करता है।

अब 76 करोड़ से अधिक भारतीयों के पास आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट 

इस बीच, ‘आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन’ के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, अब 76 करोड़ से अधिक भारतीयों के पास आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (एबीएचए) आईडी है।

आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट का उद्देश्य 

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) का एक प्रमुख घटक एबीएचए, एक खाता/संख्या है, जिसका इस्तेमाल किसी व्यक्ति के सभी स्वास्थ्य रिकॉर्ड को जोड़ने के लिए किया जाता है। एबीएचए का उद्देश्य लाभार्थियों के लिए जेब से होने वाले खर्च को कम करना और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच में सुधार करना है।

लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, मार्च में अब तक 55,10,259 ‘आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट’ खाते खोले गए, जिनमें से 1,67,257 बुधवार को खोले गए। उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 1,319.1 लाख स्वास्थ्य खाते हैं, उसके बाद 623.8 लाख स्वास्थ्य खातों के साथ राजस्थान और 585.9 लाख स्वास्थ्य खातों के साथ महाराष्ट्र का नाम आता है।

एबी-पीएमजेएवाई दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना

एबी-पीएमजेएवाई दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है, जिसने हाल ही में देश में 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त स्वास्थ्य कवरेज देकर अपनी उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जोड़ ली है।यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब अनुमान है कि 2050 तक भारत की बुजुर्ग आबादी दोगुनी हो जाएगी और इससे वृद्धावस्था देखभाल की मांग बढ़ेगी। 2050 तक भारत में हर पांच में से एक व्यक्ति के बुजुर्ग होने की उम्मीद है। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

पीएम मोदी से मिलीं शिंजो आबे की पत्नी अकी, बोलीं- मैं आंसू रोक नहीं पाई

13 mins ago

पीएम मोदी से मिलीं शिंजो आबे की पत्नी अकी, बोलीं- मैं आंसू रोक नहीं पाई

केंद्र सरकार AI संबंधी नियमों पर जारी करेगी परामर्श पत्र, डीपफेक खतरे पर फोकस: केंद्रीय मंत्री

39 mins ago

केंद्र सरकार AI संबंधी नियमों पर जारी करेगी परामर्श पत्र, डीपफेक खतरे पर फोकस: केंद्रीय मंत्री

केंद्र सरकार अगले महीने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) संबंधी नियमों पर एक परामर्श पत्र जारी करे...

छोटी शुरुआत से विश्वस्तरीय शक्ति तक, भारतीय वायु सेना की गौरवशाली यात्रा

1 hour ago | Air Force Day 2026

छोटी शुरुआत से विश्वस्तरीय शक्ति तक, भारतीय वायु सेना की गौरवशाली यात्रा

आसमान की ऊंचाइयों से देश की सीमाओं की निगहबानी करने वाले भारतीय वायु योद्धाओं के शौर्य, साहस और ...

मोस्ट रीड

सम्पूर्ण जानकारी
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, देशभर में शोक की लहर, कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

10 hours ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, देशभर में शोक की लहर, कई नेताओं ...

नाना पाटेकर की मौत कार्डियक अरेस्ट से, डॉक्टर ने दिया आखिरी पलों का पूरा ब्योरा

10 hours ago

नाना पाटेकर की मौत कार्डियक अरेस्ट से, डॉक्टर ने दिया आखिरी पलों का पूरा ब्योरा

पीएम मोदी ने सार्वजनिक सेवा के 25 साल पूरे होने पर बधाई देने के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आभार जताया

19 hours ago

पीएम मोदी ने सार्वजनिक सेवा के 25 साल पूरे होने पर बधाई देने के लिए पूर्व राष्ट्रपति रा...

भारतीय वायु सेना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

10 hours ago

भारतीय वायु सेना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

फिल्म इंडस्ट्री के सह-कलाकारों ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया, कहा- एक युग का अंत

9 hours ago

फिल्म इंडस्ट्री के सह-कलाकारों ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया, कहा- ...

प्रदर्शन

सम्पूर्ण जानकारी
News Punch LIVE : बैलेट से भी हारी कांग्रेस NDA की बंपर जीत | Silchar Civic Poll Result | DD News Play video: News Punch LIVE : बैलेट से भी हारी कांग्रेस NDA की बंपर जीत | Silchar Civic Poll Result | DD News

4 hours ago

News Punch LIVE : बैलेट से भी हारी कांग्रेस NDA की बंपर जीत | Silchar Civic Poll Result | DD News

सियाचिन से राजस्थान तक जवानों का स्वदेशी सुरक्षा कवच | जूट-बांस से बना हाईटेक केबिन | ATIRA Play video: सियाचिन से राजस्थान तक जवानों का स्वदेशी सुरक्षा कवच | जूट-बांस से बना हाईटेक केबिन | ATIRA

4 hours ago

सियाचिन से राजस्थान तक जवानों का स्वदेशी सुरक्षा कवच | जूट-बांस से बना हाईटेक केबिन | ATIRA

LIVE Do Took: रील वाली पॉलिटिक्स! | Rahul Gandhi | Jantar Mantar Protest | CJP | Congress | ECI Play video: LIVE Do Took: रील वाली पॉलिटिक्स! | Rahul Gandhi | Jantar Mantar Protest | CJP | Congress | ECI

7 hours ago

LIVE Do Took: रील वाली पॉलिटिक्स! | Rahul Gandhi | Jantar Mantar Protest | CJP | Congress | ECI

Poora Sach: राहुल गांधी का ‘सड़क-तंत्र’ | Rahul Gandhi | Delhi Protest | Gyanesh Kumar | SIR Play video: Poora Sach: राहुल गांधी का ‘सड़क-तंत्र’ | Rahul Gandhi | Delhi Protest | Gyanesh Kumar | SIR

07/10/26 | 1:03 pm

Poora Sach: राहुल गांधी का ‘सड़क-तंत्र’ | Rahul Gandhi | Delhi Protest | Gyanesh Kumar | SIR

डीडी न्यूज़

डाउनलोड मोबाइल ऐप

  • प्ले स्टोर
  • ऐप स्टोर

बारे में

  • हमारे बारे में
  • निर्देशिका
  • आर्काइव
  • नागरिक चार्टर
  • आंतरिक शिकायत समिति

हमारा परिवार

  • प्रसार भारती
  • डीडी इंडिया
  • डीडी नेशनल
  • डीडी भारती
  • डीडी किसान
  • डीडी स्पोर्ट्स
  • पीएमओ
  • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
  • प्रेस सूचना ब्यूरो
  • भारत का राष्ट्रीय पोर्टल
  • ऑल इंडिया रेडियो

सामाजिक संपर्क

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • गोपनीयता नीति
  • कॉपीराइट नीति
  • हाइपरलिंकिंग नीति
  • अस्वीकरण
  • मदद
  • वेब सूचना प्रबंधक
  • शी-बॉक्स
कॉपीराइट © 2026 डीडी न्यूज़। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 8th Oct 2026
ऊपर वापस