‘मैंने वही किया, जिसके लिए देश ने मुझे प्रधान सेवक बनाया’, ऑपरेशन सिंदूर पर बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के दाहोद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि मैंने तीनों सेनाओं को पूरी छूट दी और हमारे बहादुर सैनिकों ने वो कर दिखाया, जो दुनिया ने दशकों में नहीं देखा था। हमने सीमा पार चल रहे नौ सबसे बड़े आतंकी शिविरों की पहचान की और उनके ठिकानों की पुष्टि की। 22 अप्रैल को उन्होंने जो खेल खेला, उसके जवाब में हमने 6 मई की रात को सिर्फ 22 मिनट में उन्हें धूल चटा दी। आतंकवादियों ने 140 करोड़ भारतीयों को चुनौती दी थी। इसलिए मैंने वही किया, जिसके लिए देशवासियों ने मुझे प्रधान सेवक की जिम्मेदारी दी है।

पीएम मोदी ने कहा, “ये क्षेत्र मां भारती की, मानवता की रक्षा के लिए हमारे तप और त्याग को दर्शाता है। सोचिए, जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने जो कुछ किया, क्या भारत चुप बैठ सकता है? क्या मोदी चुप बैठ सकता है? आतंकवाद को पनाह देने वालों ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि मोदी से मुकाबला करना इतना मुश्किल होगा।”

उन्होंने कहा, “अगर कोई हमारी बहनों के सिंदूर को मिटाएगा, तो उसका भी मिटना तय हो जाता है। इसलिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं है। ये हम भारतीयों के संस्कारों, हमारी भावनाओं की अभिव्यक्ति है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “भारत की इस कार्रवाई से बौखलाकर जब पाकिस्तानी सेना ने दुस्साहस दिखाया, तो हमारी सेनाओं ने पाकिस्तानी फौज को भी धूल चटा दी।”

पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा, “विभाजन के बाद जिस देश का जन्म हुआ, उसका एक ही लक्ष्य था, भारत का विरोध करना, भारत से नफरत करना और भारत को नुकसान पहुंचाना। लेकिन, भारत का लक्ष्य गरीबी मिटाना, अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और विकसित भारत के रूप में प्रगति करना रहा है। विकसित भारत का विजन केवल एक मजबूत सेना और एक मजबूत अर्थव्यवस्था के माध्यम से ही साकार होगा।” (इनपुट-आईएएनएस)

 

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...