आईएमडी ने गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अत्यधिक भारी वर्षा के लिए किया रेड अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज (शुक्रवार) गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अत्यधिक भारी वर्षा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने कहा कि गुजरात, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश में आज और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और तेलंगाना में कल तक अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।

इस बीच, अगले 4 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भारी वर्षा की स्थिति बनी रहेगी। आईएमडी ने कहा कि अगले 4 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में भी ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।

मौसम एजेंसी ने अगले 4 दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में गरज और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भी भविष्यवाणी की है।

 

RELATED ARTICLES

37 mins ago | Artisan Livelihood

भारत ट्यूलिप से पारंपरिक कारीगरों के उत्पादों को मिला डिजिटल बाजार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीस...

1 hour ago

33,660 करोड़ रुपए की भव्य योजना से बदलेगा भारत का विनिर्माण इकोसिस्टम

भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) 33,660 करोड़ रुपए की एक पहल है, जिसका उद्देश्य देशभर में 100 प्लग-एंड-प...