दक्षिण-पश्चिम मानसून के दूसरे भाग में पूरे देश में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना: IMD

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के दूसरे भाग यानि अगस्त और सितंबर में पूरे देश में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। 

देश के इन हिस्सों में अगस्त और सितंबर में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना

इस संबंध में गुरुवार को ऑनलाइन प्रेस वार्ता में आईएमडी के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, निकटवर्ती हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में जुलाई में कम बारिश दर्ज की गई। अगस्त और सितंबर में इन राज्यों के साथ देशभर में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।

यहां सामान्य से कम बारिश होने की संभावना 

मौसम विभाग के अनुसार मानसून सीजन के दूसरे भाग में देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। केवल पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के आस-पास के क्षेत्रों, लद्दाख, सौराष्ट्र और कच्छ के कई हिस्सों और मध्य और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ अलग-अलग हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। 

पूरे देश में मासिक वर्षा सामान्य सीमा 94 से 106% के भीतर रहने की संभावना

अगस्त में पूरे देश में मासिक वर्षा सामान्य सीमा 94 से 106 प्रतिशत के भीतर रहने की संभावना है। इसके साथ मध्य और आसपास के उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत के दक्षिणी भागों, पूर्वी भारत के पूर्वोत्तर और आसपास के क्षेत्रों, उत्तर-पश्चिम और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ अगस्त के दौरान, देश के अधिकांश भागों में सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान रहने की संभावना है। सिवाय गंगा के मैदानों, मध्य भारत और भारत के दक्षिण-पूर्वी तट के कुछ क्षेत्रों में जहां सामान्य से कम अधिकतम तापमान रहने की संभावना है।

मानसून के मौसम के दूसरे भाग में ला नीना विकसित होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्वी प्रायद्वीपीय भारत को छोड़कर देश के अधिकांश भागों में सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है। मौजूदा समय में भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र में तटस्थ एल नीनो स्थितियां व्याप्त हैं। मानसून मिशन जलवायु पूर्वानुमान प्रणाली (एमएमसीएफएस) और अन्य जलवायु मॉडल के नवीनतम पूर्वानुमानों से पता चलता है कि अगस्त के अंत में मानसून के मौसम के दूसरे भाग में ला नीना विकसित होने की संभावना है। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

1 hour ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

2 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...