IMD: कई राज्यों में बारिश का अनुमान, देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में बढ़ सकता है तापमान

होली के बाद अब कुछ राज्यों में पारा चढ़ेगा तो वहीं कई राज्यों में बारिश का भी अनुमान है। दरअसल, इस संबंध में भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज मंगलवार तक अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, सिक्किम, असम, और पश्चिम बंगाल के हिमालय से सटे क्षेत्रों और गंगा के मैदानी इलाकों में लगातार बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है।

कहां-कहां बारिश और बर्फबारी की संभावना ?

वहीं जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शुक्रवार तक हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। साथ ही मौसम विभाग ने यह भी कहा कि अगले दो दिन तक देश के उत्तर-पश्चिम हिस्से के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में दक्षिणी राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में तापमान 36 से 40 डिग्री की बीच रहने के आसार हैं।

भारत के लिए मानसून का इस साल का पहला पूर्वानुमान

वहीं एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग जलवायु केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक जुलाई से सितंबर तक जब मानसून चरम पर होगा तब भारत में औसत से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। जलवायु केंद्र ने भारत के लिए मानसून का इस साल का पहला पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें अप्रैल से जून तक और जुलाई से सितंबर के लिए दो अलग-अलग आकलन किए गए हैं।

एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग जलवायु केंद्र ने जुलाई से सितंबर के लिए अपने पूर्वानुमान में कहा कि पूर्वी अफ्रीका से अरब सागर तक भारत में बंगाल की खाड़ी, इंडोनेशिया, कैरेबियन सागर, ध्रुवीय उत्तरी अटलांटिक, दक्षिण ऑस्ट्रेलिया और दक्षिणवर्ती प्रशांत क्षेत्र में औसतन सामान्य से अधिक बारिश की संभावना है।

इससे पहले भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा था कि अल नीनो के कारण इस वर्ष भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा सकता है। हालांकि गर्मी के मौसम के बाद अल नीनो निष्क्रिय होने की संभावना है। वहीं ला नीना के कारण भारत में मानसून के उत्तरार्ध में अच्छी वर्षा हो सकती है।

RELATED ARTICLES

27 mins ago | cleanliness drive India ministry

संसदीय कार्य मंत्रालय का स्वच्छता पखवाड़ा सफल, विभागों को किया गया सम्मानित

संसदीय कार्य मंत्रालय ने 16 से 30 अप्रैल 2026 तक स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का सफल आयोजन किया। इस दौरान मंत्र...

1 hour ago | female labour participation India 2025

भारत के कार्यबल में महिलाओं का बढ़ता दबदबा, बदल रही आर्थिक तस्वीर

कुछ समय पहले तक भारत में महिलाओं के अधिकांश कार्य अनदेखे रह जाते थे। उनका काम घरों, पारिवारिक उद...

1 hour ago | Ashutosh Gowariker IFFI 2026 director

57वें आईएफएफआई की कमान गोवारिकर के हाथों में, नवंबर में गोवा में आयोजन

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने गोवा में आयोजित होने वाले 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत...