IMF ने की भारत की आर्थिक मजबूती की तारीफ, विकास अनुमान बढ़ाया

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत के मजबूत आर्थिक आधार और नीतिगत सुधारों की सराहना की है। IMF का कहना है कि इनके दम पर भारत वैश्विक ऊर्जा और वित्तीय झटकों का सफलतापूर्वक सामना कर रहा है और दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना हुआ है। बैंकॉक में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान IMF के एशिया और प्रशांत विभाग के निदेशक कृष्णा श्रीनिवासन ने कहा कि जब हालिया ऊर्जा झटका लगा, तब भारत पहले से ही मजबूत विकास दर और वित्तीय अनुशासन के साथ आगे बढ़ रहा था। भारत ने बाहरी चुनौतियों का बहुत प्रभावी ढंग से मुकाबला किया है।

विकास अनुमान बढ़ाया गया

अप्रैल-जून तिमाही में उम्मीद से बेहतर आर्थिक प्रदर्शन को देखते हुए IMF ने भारत के विकास अनुमान को बढ़ा दिया है। IMF का अनुमान है कि भारतीय अर्थव्यवस्था इस साल और अगले साल 7 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी, जबकि मध्यम अवधि में विकास दर करीब 6.9 प्रतिशत रहेगी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अप्रैल-जून तिमाही में वास्तविक GDP वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही थी।

मजबूत बने रहने के कारण

IMF के नवीनतम ‘वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक’ के अनुसार, भारत प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। इसके पीछे मजबूत घरेलू मांग, सेवा क्षेत्र की बेहतरीन गतिविधियां, अनुकूल जनसांख्यिकी, बड़ा और बढ़ता घरेलू बाजार तथा लगातार हो रहे संरचनात्मक सुधार जिम्मेदार हैं।

रुपये पर दबाव कमजोरी का संकेत नहीं

श्रीनिवासन ने साफ कहा कि रुपये पर हालिया दबाव को आर्थिक कमजोरी का संकेत नहीं माना जाना चाहिए। विनिमय दरें वैश्विक ब्याज दरों, निवेशकों की धारणा और तेल की कीमतों से प्रभावित होती हैं। तेल का बड़ा आयातक होने के नाते भारत ऊर्जा झटके से प्रभावित हुआ है, लेकिन मुद्रा के उतार-चढ़ाव से किसी अर्थव्यवस्था की सफलता या विफलता तय नहीं होती।

GDP गणना पद्धति का समर्थन

IMF ने भारत की संशोधित GDP गणना पद्धति का भी समर्थन किया। श्रीनिवासन ने कहा कि ये बदलाव अंतरराष्ट्रीय सर्वोत्तम तरीकों और IMF की पिछली सिफारिशों के अनुरूप हैं। उन्होंने सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के राष्ट्रीय लेखा आंकड़ों को बेहतर बनाने के प्रयासों की सराहना की। क्षेत्रीय परिदृश्य पर उन्होंने बताया कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच एशिया की कई अन्य अर्थव्यवस्थाओं की विकास संभावनाएं धीमी हुई हैं, जबकि भारत ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

12 mins ago | Aichi-Nagoya Asian Games

पीएम मोदी से मिले एशियन गेम्स 2026 के भारतीय खिलाड़ी, बोले- यह सिर्फ आपकी नहीं, पूरे देश की सफलता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स 2026...

30 mins ago | All India Institute of Ayurveda (AIIA)

बाल स्वास्थ्य को स्वास्थ्य सेवाओं की प्राथमिकता के केंद्र में रखना जरूरी: उपराष्ट्रपति

भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान की...