Print

थ्येनचिन में हुई एससीओ विदेश मंत्रियों की अहम बैठक

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने उत्तर चीन के थ्येनचिन शहर में शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि एससीओ की स्थापना के बाद 24 वर्षों में सदस्य देशों के नेताओं के रणनीतिक मार्गदर्शन में उसके विकास का रुझान स्थिर और अच्छा बना रहा है, सहयोग क्षेत्रों का विस्तार निरंतर होता जा रहा है, अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा निरंतर बढ़ रही है, रणनीतिक मूल्य अधिक उजागर हो रहा है, जो सदस्य देशों के लिए क्षेत्रीय स्थिरता और समान विकास पूरा करने की विश्वसनीय निर्भरता बन गई है।

नई परिस्थितियों में सदस्य देशों को इतिहास से सीख लेकर भविष्य की जिम्मेदारी निभाते हुए एससीओ को मजबूत और एकजुट बनाना चाहिए

वांग यी ने कहा कि नई परिस्थिति में सदस्य देशों को इतिहास और भविष्य पर जिम्मेदार रुख अपनाकर एससीओ की मजबूती पर और समानताएं बनानी चाहिए। उन्होंने पांच सूत्रीय सुझाव पेश किए, जिनमें शंघाई भावना का प्रचार करना, सुरक्षा की नींव मजबूत करना, विकास का इंजन संचालित करना, एक साथ अच्छा घर बनाना और न्याय तथा निष्पक्षता की रक्षा करना शामिल हैं।

SCO के अलग-अलग सदस्य देशों ने इस बात की सराहना की कि अध्यक्ष देश के रूप में चीन ने बेहतरीन कार्य किया और महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं

SCO के अलग-अलग सदस्य देशों ने इस बात की सराहना की कि अध्यक्ष देश के रूप में चीन ने बेहतरीन कार्य किया और महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। साथ ही उन्होंने चीन के साथ मिलकर काम किया ताकि थ्येनचिन में होने वाला शिखर सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित हो सके। बैठक के बाद वांग यी एससीओ के महासचिव नुरलान यरमेकबायेव के साथ संवाददाताओं से मिले। वांग ने घोषणा की कि एससीओ शिखर सम्मेलन 31 अगस्त से 1 सितंबर तक थ्येनचिन में आयोजित होगा। 20 से अधिक देशों के नेता और 10 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख संबंधित गतिविधियों में भाग लेंगे।(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

10 hours ago | Donald Trump Iran Sanctions

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार: होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध अब भी बरकरार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंध हटाने के दावे के बावजूद ई...

30/05/26 | 12:43 pm | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

30/05/26 | 11:47 am | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...