शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 77,000 के पार पहुंचकर हरे निशान में बंद, निवेशकों को फायदा

भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 291.17 अंक या 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,094.07 और निफ्टी 89.80 अंक या 0.37 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,102.90 पर था। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 211.80 अंक या 0.34 प्रतिशत की मजबूती के साथ 62,729.10 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 112.55 अंक या 0.60 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,897.00 पर था।

बाजार में तेजी का नेतृत्व डिफेंस और मीडिया शेयरों ने किया। सूचकांकों में निफ्टी इंडिया डिफेंस 1.47 प्रतिशत और निफ्टी मीडिया 1.42 प्रतिशत की मजबूती के साथ टॉप गेनर थे। इसके बाद निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी आईटी, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी पीएसई, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी एनर्जी भी हरे निशान में बंद हुए। इसके अलावा निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी कंजम्पशन लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स पैक में टेक महिंद्रा, सन फार्मा, इन्फोसिस, बीईएल, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, एसबीआई, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक और टीसीएस गेनर्स थे। एशियन पेंट्स, टाइटन, पावर ग्रिड, ट्रेंट, आईटीसी, इटरनल, एचयूएल, अदाणी पोर्ट्स, एलएंडटी, एमएंडएम, इंडिगो और एनटीपीसी लूजर्स थे।

व्यापक बाजार में तेजी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों में से 2,600 से ज्यादा हरे निशान में बंद हुआ, जबकि लाल निशान में बंद होने वाली कंपनियों की संख्या 1,700 से अधिक थी। एसबीआई सिक्योरिटीज के मुताबिक, निफ्टी की शुरुआत तेजी के साथ हुई और फिर इसने 95 अंक की सीमित रेंज में कारोबार किया और 0.37 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। ब्रोकरेज फर्म ने आगे कहा कि निफ्टी के लिए 24,200-24,230 का जोन एक रुकावट का स्तर है और अगर यह इसे तोड़ता है तो 24,230 और फिर 24,400 का स्तर देखने को मिल सकता है। वहीं, गिरावट की स्थिति में 23,970-23,950 का स्तर सपोर्ट जोन है। (इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

03/09/26 | 11:34 am | 000 Crore Business

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशभर में 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार होने की उम्मीद

देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर है। बड़े पैमाने पर लोग खरीदारी कर रहे हैं...

03/09/26 | 10:52 am | AI Data Centers

एआई डेटा सेंटरों का विरोध करने वाले गंवा देंगे बड़ा आर्थिक अवसर : हॉवर्ड लटनिक

अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लटनिक ने कहा क‍ि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) डेटा सेंटरों को...

02/09/26 | 4:50 pm | Bangladesh Parliament Speaker

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त की संसद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से अहम मुलाकात

बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बुधवार को जातीय संसद के अध्यक्ष मेजर (रिटा...