अदियाला जेल से अस्पताल पहुंचे इमरान खान, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद शुक्रवार सुबह इलाज के लिए रावलपिंडी की अदियाला जेल से इस्लामाबाद के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। खान के अंतरराष्ट्रीय मीडिया प्रवक्ता जुल्फी बुखारी ने व्हाट्सऐप संदेश के जरिए इसकी पुष्टि की।

शिफा इंटरनेशनल अस्पताल में कराया गया भर्ती

खान को इस्लामाबाद के ‘शिफा इंटरनेशनल अस्पताल’ ले जाया गया। यह कार्रवाई उच्चतम न्यायालय के 18 अगस्त के आदेश के अनुपालन में की गई, जिसमें इमरान खान को दो दिन के भीतर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने का निर्देश दिया गया था।

मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चिंता का उल्लेख

अदालत के समक्ष पेश की गई चिकित्सीय रिपोर्ट में इमरान खान के ‘लेवल थ्री प्लस एंग्जायटी’ से पीड़ित होने का उल्लेख किया गया था। इसमें अत्यधिक चिंता, बेचैनी और घबराहट जैसी स्थिति की बात कही गई थी, जिसका असर रोजमर्रा के कामकाज और स्पष्ट रूप से सोचने की क्षमता पर पड़ सकता है।

प्रवक्ता ने की अस्पताल भेजे जाने की पुष्टि

खान के अंतरराष्ट्रीय मीडिया प्रवक्ता जुल्फी बुखारी ने कहा, “उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अदियाला जेल से इस्लामाबाद के ‘शिफा इंटरनेशनल अस्पताल’ में शिफ्ट किया गया है।”

2023 से जेल में बंद हैं इमरान खान

इमरान खान रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद थे। यह जेल शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक प्रमुख हिरासत केंद्र है। उन्हें 5 अगस्त 2023 को भ्रष्टाचार समेत कई आरोपों में गिरफ्तार किया गया था और तब से वह हिरासत में हैं। (इनपुट: एजेंसी)

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...