लोकसभा में पीएम मोदी ने राम मंदिर को बताया भारतीय संस्कृति का प्रतीक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में राम मंदिर और प्रयागराज में हुए महाकुंभ पर बयान दिया। पीएम मोदी ने राम मंदिर और महाकुंभ का जिक्र करते हुए भारतीय संस्कृति का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह ने हम सभी को यह एहसास कराया कि देश अगले 1000 वर्षों के लिए कैसे तैयार हो रहा है। 

महाकुंभ ने हमारी सोच को किया और मजबूत 

पीएम मोदी ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष महाकुंभ ने हमारी सोच को और मजबूत किया है और देश की सामूहिक चेतना हमें देश के सामर्थ्य के बारे में बताती है। उन्होंने कहा, “आज मैं इस सदन के माध्यम से कोटि-कोटि देशवासियों को नमन करता हूं, जिनकी वजह से महाकुंभ का सफल आयोजन हुआ।”

महाकुंभ की सफलता में अनेक लोगों का योगदान

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महाकुंभ की सफलता में अनेक लोगों का योगदान है। मैं सरकार के, समाज के सभी कर्मयोगियों का अभिनंदन करता हूं। मैं देशभर के श्रद्धालुओं को, यूपी की जनता विशेषतौर पर प्रयागराज की जनता का धन्यवाद करता हूं।

गंगाजी को धरती पर लाने के लिए किया गया था भगीरथ प्रयास

लोकसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा कि हम सब जानते हैं, गंगा जी को धरती पर लाने के लिए एक भगीरथ प्रयास किया गया था, वैसा ही महान प्रयास इस महाकुंभ के भव्य आयोजन में भी हमने देखा है। मैंने लाल किले से ‘सबका प्रयास’ के महत्व पर जोर दिया था। पूरे विश्व ने महाकुंभ के रूप में भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए। सबका प्रयास का यही साक्षात स्वरूप है। ये जनता जनार्दन का, जनता जनार्दन के संकल्पों के लिए जनता जनार्दन की श्रद्धा से प्रेरित महाकुंभ था।

मॉरीशस यात्रा के दौरान देखने को मिला भारतीय संस्कृति का जश्न

पीएम मोदी ने आगे अपनी मॉरीशस यात्रा के बारे में कहा कि पिछले हफ्ते मैं मॉरीशस में था, जहां मैं महाकुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम से पवित्र जल ले गया था। जब इसे मॉरीशस के गंगा तालाब में मिलाया गया, तो वह नजारा देखने लायक था। इससे पता चला कि हमारी संस्कृति का जश्न मनाया जा रहा है।(इनपुट-आईएएनएस)

 

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...