केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू ने बुधवार को प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू करने के लिए रूपरेखा, उद्देश्यों और तौर-तरीकों पर चर्चा की।

इसका उद्देश्य द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाना

दोनों पक्ष हाल ही में इस समझौते पर बातचीत फिर से शुरू करने पर सहमत हुए हैं, जिसे आधिकारिक तौर पर व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता (सीईपीए) कहा जाता है। इसका उद्देश्य 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब डॉलर तक बढ़ाना है।

केंद्रीय वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री ने ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर जारी बयान में बताया कि कनाडा के साथ व्यापार और वाणिज्यिक जुड़ाव को आगे बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू के साथ एक अच्छी बातचीत हुई। गोयल ने आगे लिखा है कि हमने व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता (सीईपीए) बातचीत शुरू करने की तैयारी के हिस्से के तौर पर समग्र दृष्टिकोण, रूपरेखा, मैक्रो उद्देश्य और तौर-तरीके पर शुरुआती स्कोपिंग और बड़ी बातचीत की है।

नए साल में कनाडा में हाई-लेवल ट्रेड, इन्वेस्टमेंट डेलीगेशन को लीड करेंगे पीयूष गोयल

गोयल ने बताया कि दोनों देश नए साल में कनाडा में एक उच्च-स्तरीय व्यापार और निवेश प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने पर भी सहमत हुए हैं। गौरतलब है कि साल 2023 में कनाडा ने भारत के साथ समझौते के लिए बातचीत रोक दी थी, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का संभावित लिंक होने के आरोपों के बाद दोनों देश के द्विपक्षीय संबंध बहुत खराब हो गए थे। (इनपुट-एजेंसी) 

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

2 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...