भारत और नेपाल के बीच 400 केवी बिजली परियोजनाओं को लेकर समझौता हुआ है। नेपाल के ऊर्जा, जल संसाधन और सिंचाई मंत्री कुलमान घिसिंग ने बुधवार को नई दिल्ली में भारत के केंद्रीय विद्युत एवं आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल से भारत-नेपाल के बीच सीमापार बिजली व्यापार, क्षेत्रीय ग्रिड संपर्क और जलविद्युत परियोजनाओं के विकास पर विस्तृत चर्चा की। इसी दौरान दोनों देशों के बीच दो प्रमुख बिजली प्रसारण परियोजनाओं को लेकर समझौते भी किए गए। 

दोनों देशों के बीच संयुक्त उपक्रम और अंशधारक समझौते पर किए गए हस्ताक्षर

केंद्रीय विद्युत मंत्रालय के अनुसार, भारत की सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी पावरग्रिड निगम लिमिटेड (पावरग्रिड) और नेपाल विद्युत प्राधिकरण (एनईए) के बीच संयुक्त उपक्रम और अंशधारक समझौते (जेवी एंड एसएचए) पर हस्ताक्षर किए गए। इन समझौतों के तहत भारत और नेपाल में दो संयुक्त उद्यम कंपनियां स्थापित की जाएंगी, जो इनरुवा (नेपाल)–न्यू पूर्णिया (भारत) तथा लमकी (दोधारा) (नेपाल)–बरेली (भारत) के बीच 400 केवी की उच्च क्षमता वाली सीमापार बिजली परियोजनाओं का निर्माण करेंगी। 

https://x.com/mlkhattar/status/1983441465201041643

इन दोनों परियोजनाओं के पूरा होने पर भारत और नेपाल के बीच बिजली क्षमता में होगी वृद्धि 

इन दोनों सीमापार बिजली प्रसारण लिंक परियोजनाओं के पूर्ण होने पर भारत और नेपाल के बीच बिजली क्षमता में वृद्धि होगी। इससे क्षेत्रीय ऊर्जा सुरक्षा को बल मिलेगा, दोनों देशों के बिजली ग्रिड की मजबूती और लचीलापन बढ़ेगा तथा आर्थिक विकास को नई गति प्राप्त होगी। बैठक के दौरान दोनों मंत्रियों ने ऊर्जा क्षेत्र में चल रहे सहयोग की प्रगति की समीक्षा की और भविष्य की दिशा पर विचार-विमर्श किया। (इनपुट-एजेंसी)

https://x.com/pgcilindia/status/1983465563604361238

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...