स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भारत-रूस की सहमति

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने गुरुवार को अपने रूसी समकक्ष मिखाइल मुराश्को से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने सुलभ, किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ सुनिश्चित करने के साझा संकल्प को दोहराया।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि बैठक में स्वास्थ्य क्षेत्र की प्रमुख प्राथमिकताओं पर चर्चा हुई और दोनों देशों ने आपसी सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। यह बैठक राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दो दिवसीय भारत यात्रा के दौरान हुई।

इससे पहले दिन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने रूसी समकक्ष आंद्रेई बेलूसोव के साथ 22वें भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की बैठक की। दोनों नेताओं ने रक्षा सहयोग और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

रूसी राष्ट्रपति के सलाहकार यूरी उशाकोव ने कहा कि पुतिन अपनी भारत यात्रा के दौरान व्यापार, अर्थव्यवस्था और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। कई द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर होने की भी उम्मीद है।

-(इनपुटःएजेंसी)

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...