COP-31 से पहले भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई जलवायु वार्ता, वैश्विक जलवायु कार्रवाई और द्विपक्षीय सहयोग पर की चर्चा

संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन (COP-31) से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महत्वपूर्ण जलवायु वार्ता हुई। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के जलवायु परिवर्तन एवं ऊर्जा मंत्री क्रिस बोवेन के साथ वर्चुअल बैठक की। दोनों नेताओं ने जलवायु परिवर्तन से जुड़े प्रमुख मुद्दों और आगामी वैश्विक वार्ताओं पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए वैश्विक स्तर पर सहयोग और प्रभावी कार्रवाई की जरूरत पर जोर दिया।

दोनों देशों ने मिलकर काम करने की जताई प्रतिबद्धता

भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत जलवायु परिवर्तन से निपटने के वैश्विक प्रयासों में लगातार समाधान का हिस्सा रहा है। उन्होंने जलवायु कार्रवाई के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि सभी देशों के बीच सहयोग और सामूहिक प्रयास बेहद आवश्यक हैं। भारत वैश्विक जलवायु लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में अपनी जिम्मेदार भूमिका निभाता रहेगा।

दोनों देशों के बीच जलवायु समन्वय को मजबूत करने की दिशा में यह बैठक अहम

ऑस्ट्रेलियाई मंत्री क्रिस बोवेन ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए दीर्घकालिक समाधान विकसित करने में भारत के सकारात्मक दृष्टिकोण और सहयोगात्मक भूमिका की सराहना की। दोनों नेताओं ने जलवायु संबंधी मुद्दों पर भारत-ऑस्ट्रेलिया सहयोग को और मजबूत करने तथा आगामी वैश्विक जलवायु वार्ताओं में साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस बैठक को COP-31 से पहले दोनों देशों के बीच जलवायु समन्वय को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

35 mins ago | Artisan Livelihood

भारत ट्यूलिप से पारंपरिक कारीगरों के उत्पादों को मिला डिजिटल बाजार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीस...

59 mins ago

33,660 करोड़ रुपए की भव्य योजना से बदलेगा भारत का विनिर्माण इकोसिस्टम

भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) 33,660 करोड़ रुपए की एक पहल है, जिसका उद्देश्य देशभर में 100 प्लग-एंड-प...