भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा मंत्रियों की बैठक आज, रक्षा संबंधों को और मजबूत करने पर होगी बातचीत

भारत और ऑस्ट्रेलिया के रक्षा संबंधों में आज बुधवार को एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक होने जा रही है। इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को और अधिक मजबूत करने पर बातचीत होगी। 

ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स की भारत यात्रा का मुख्य उद्देश्य

बताना चाहेंगे, ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स की भारत यात्रा का मुख्य उद्देश्य कूटनीतिक और रक्षा संबंधों को मजबूत करना है। रिचर्ड मार्ल्स का यह दौरा इसलिए भी बेहद अहम समझा जा रहा है क्योंकि दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी की पांचवी वर्षगांठ मनाई जा रही है।   

ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की

वहीं इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक पर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

RELATED ARTICLES

54 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

1 hour ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...