भारतीय टीम ने स्क्वैश विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। ग्रुप बी के अपने पहले मैच में भारत ने स्विट्जरलैंड को 4-0 से हराया।   

वेलावन सेंथिलकुमार ने पहले मैच में रॉबिन गडोला को 3-0 से हराया

एक्सप्रेस एवेन्यू मॉल में खेले गए मुकाबले में भारत के नेशनल चैंपियन और पुरुषों की स्क्वैश स्टैंडिंग में 45वें स्थान पर मौजूद वेलावन सेंथिलकुमार ने पहले मैच में दुनिया के 296वें नंबर के खिलाड़ी रॉबिन गडोला को 3-0 (7-6, 7-6, 7-5) से हराया। 

भारत की 17 साल की अनाहत सिंह ने सेलिन वाल्सर को 3-0 से हराया

दूसरे मैच में, भारत की 17 साल की अनाहत सिंह ने सेलिन वाल्सर को 3-0 (7-1, 7-4, 7-2) से हराया। दूसरे सेट में वाल्सर ने वापसी की थी, लेकिन इसके बावजूद अनाहत ने दमदार वापसी करते हुए जीत हासिल की। अनाहत विश्व कप में सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं। 

तीसरे मैच में, भारत के शीर्ष रैंक वाले पुरुष स्क्वैश खिलाड़ी अभय सिंह ने लुई हाफेज को 3-0 से हराया

तीसरे मैच में, भारत के शीर्ष रैंक वाले पुरुष स्क्वैश खिलाड़ी अभय सिंह ने लुई हाफेज को 3-0 (7-0, 7-5, 7-3) से हराया। अभय सिंह ने शुरू में मैच पर नियंत्रण बनाया था।

जोशना चिनप्पा ने स्टेला कॉफमैन को 3-1 से हराकर स्वीप पूरा किया

अनुभवी खिलाड़ी जोशना चिनप्पा ने स्टेला कॉफमैन को 3-1 (7-1, 5-7, 7-2, 7-0) से हराकर स्वीप पूरा किया। 39 साल की चिनप्पा ने दूसरा गेम हारने के बाद वापसी करते हुए मैच जीता। 

स्क्वैश विश्व कप में 12 देश ले रहे हैं हिस्सा 

जीत के बाद भारतीय हरिंदर पाल संधू ने कहा, “पहली जीत हासिल करके अच्छा लग रहा है। पहला मैच हमेशा थोड़ा नर्वस करने वाला होता है। घरेलू दर्शकों के सामने खेलना उनके समर्थन के साथ खेलना हमेशा अच्छा होता है। आगे के मैचों में भी हम इसी तरह के समर्थन की उम्मीद कर रहे हैं। हम अपना प्रदर्शन भी बरकरार रखने की पूरी कोशिश करेंगे।”

स्क्वैश विश्व कप में पिछले बार की चैंपियन इजिप्ट और उपविजेता मलेशिया सहित 12 देश हिस्सा ले रहे हैं। सभी देशों को तीन-तीन के चार ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप से टॉप दो टीमें क्वार्टर-फाइनल में पहुंचेंगी। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

6 hours ago | Sheetal Devi

शीतल देवी ने वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज के फाइनल में बनाई जगह, आइजादा सेइडन से होगा मुकाबला

वर्ल्ड आर्चरी पैरा चैंपियन और भारत की स्टार पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए...

10 hours ago | Meerut Mavericks vs Lucknow Falcons

रिंकू सिंह की कप्तानी में मेरठ मेवरिक्स ने दूसरी बार जीता यूपी टी20 लीग का खिताब

मेरठ मेवरिक्स ने यूपी टी20 लीग 2026 के खिताब को अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में मेरठ मेवरिक्स ने बे...