भारत ने अफगानिस्तान के निर्दोष नागरिकों पर पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा की

भारत ने सोमवार को अफगानिस्तान के नागरिकों पर पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा की है। पाकिस्तान के इन हमलों में बच्चों और महिलाओं सहित 40 से अधिक लोग मारे गए।

अफगानिस्तान के निर्दोष नागरिकों पर किसी भी हमले की स्पष्ट रूप से की निंदा

अफगान नागरिकों पर पाकिस्तान के हवाई हमलों को लेकर मीडिया के सवालों के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत ने अफगान नागरिकों पर हवाई हमलों की मीडिया रिपोर्टों पर ध्यान संज्ञान लिया है और निर्दोष नागरिकों पर किसी भी हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करता है। 

https://x.com/MEAIndia/status/1876179449554878690

अफगान नागरिकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल

उन्होंने कहा कि हमने अफगान नागरिकों, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, पर हवाई हमलों के बारे में मीडिया रिपोर्टों को देखा है, जिसमें कई कीमती जानें गई हैं। 

प्रवक्ता ने कहा कि हम निर्दोष नागरिकों पर किसी भी हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करते हैं। अपनी आंतरिक विफलताओं के लिए अपने पड़ोसियों को दोषी ठहराना पाकिस्तान की पुरानी प्रथा है। हमने इस संबंध में एक अफगान प्रवक्ता की प्रतिक्रिया को भी देखा है। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | BJP Government

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी, सोमवार सुबह 11 बजे 35 मंत्री लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है। सोमवार को मंत्रि...

5 hours ago | financial inclusion

पीएम स्वनिधि योजना ने स्ट्रीट वेंडर्स को दिया सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया आधार : मनोहर लाल

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...