इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत ने रचा इतिहास, 93 सालों में जो न हुआ, वो लीड्स में हो गया

भारत-इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में गिल एंड कंपनी ने इतिहास रच दिया है। लीड्स में खेले जा रहे मैच के चौथे दिन भारत के दो बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली। यह मुकाबले में भारतीयों बल्लेबाजों का पांचवां शतक था।

टेस्ट इतिहास में भारत-इंग्लैंड के बीच पहला मुकाबला जून 1932 में खेला गया था।

टेस्ट इतिहास में भारत-इंग्लैंड के बीच पहला मुकाबला जून 1932 में खेला गया था। 93 सालों में पहली बार ऐसा हुआ, जब भारत के पांच बल्लेबाजों ने एक ही टेस्ट मैच में शतक जड़े।

भारत के पांच बल्लेबाजों ने एक ही टेस्ट मैच में शतक जड़े

भारत की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल (101), शुभमन गिल (147) और ऋषभ पंत (134) ने शतक लगाए। अगली इनिंग में पंत ने एक बार फिर 118 रन की पारी खेली। उनके साथ केएल राहुल ने भी 137 रन जड़ दिए।

इसी के साथ ऋषभ पंत इंग्लैंड में एक ही टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बन गए।

टीम इंडिया ने तीन बल्लेबाजों के शतकों की मदद से पहली पारी में 471 रन बनाए

मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने तीन बल्लेबाजों के शतकों की मदद से पहली पारी में 471 रन बनाए। मेहमान टीम की ओर से जोश टंग और बेन स्टोक्स ने चार-चार विकेट झटके।

इसके जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 465 रन पर सिमट गई

इसके जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 465 रन पर सिमट गई। ओली पोप ने 106 रन की पारी खेली, जबकि हैरी ब्रूक (99) शतक से एक रन दूर रह गए। इनके अलावा बेन डकेट ने 62 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इस पारी में भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक पांच विकेट निकाले।

टीम इंडिया ने दूसरी पारी में जीत के लिए 371 रन का टारगेट दिया

भारत के पास पहली पारी के आधार पर छह रन की बढ़त थी। टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 364 रन बनाए और इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रन का टारगेट दिया।

इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए पांचवें दिन 350 रन की दरकार है

चौथे दिन की समाप्ति तक इंग्लैंड की टीम छह ओवरों का सामना कर चुकी थी। मेजबान टीम ने बगैर कोई विकेट गंवाए 21 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए पांचवें दिन 350 रन की दरकार है। (इनपुट-एजेंसी)