Print

भारत-EU के रिश्ते होंगे और मजबूत, व्यापार, निवेश और नई तकनीक पर बढ़ेगा सहयोग

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल (TTC) दोनों पक्षों के बीच प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही है। इसका उद्देश्य दोनों के लिए संतुलित और लाभकारी व्यापारिक समझौता तैयार करना है।

ब्रसेल्स में भारत-EU ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल की मंत्रिस्तरीय बैठक की सह-अध्यक्षता करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि बैठक में मजबूत सप्लाई चेन, नई और महत्वपूर्ण तकनीकों, स्वच्छ ऊर्जा, इनोवेशन, डीप-टेक स्टार्टअप, ग्रीन हाइड्रोजन, इलेक्ट्रिक वाहन (EV) और बैटरी जैसे क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा की गई।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि भारत और EU ने आर्थिक सहयोग को और मजबूत करने तथा ऐसी साझेदारी बनाने का संकल्प दोहराया है, जिससे कारोबार के साथ-साथ आम नागरिकों को भी फायदा मिले।

इससे पहले पीयूष गोयल ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के साथ बेल्जियम के फेडरेशन ऑफ एंटरप्राइजेज (FEB) द्वारा आयोजित बिजनेस राउंडटेबल में हिस्सा लिया।

इस बैठक में भारत और यूरोप के बड़े उद्योग प्रतिनिधियों ने व्यापार को आसान बनाने, निवेश बढ़ाने, सप्लाई चेन को मजबूत करने और डिजिटल इनोवेशन जैसे मुद्दों पर चर्चा की।

इसके बाद पीयूष गोयल ने फिक्की (FICCI) के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, नियमों से जुड़ी चुनौतियों को दूर करने और TTC के तहत मिलने वाले अवसरों पर अपने सुझाव दिए। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार भारतीय उद्योगों को नए बाजारों तक पहुंच दिलाने और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग करेगी।

सरकारी बयान के अनुसार, ब्रसेल्स में हुई इन बैठकों से यह साफ हुआ कि भारत उद्योग आधारित विकास को प्राथमिकता दे रहा है और भारत-EU आर्थिक सहयोग को मजबूत करने में उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार औद्योगिक साझेदारी बढ़ाने, नवाचार को प्रोत्साहित करने, बाजार तक बेहतर पहुंच दिलाने और यूरोप में भारतीय कंपनियों के लिए नए अवसर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस दौरान पीयूष गोयल ने यूरोपीय संघ के व्यापार और आर्थिक सुरक्षा आयुक्त मारोस शेफचोविच से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-EU फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की प्रगति की समीक्षा की और व्यापार, निवेश, महत्वपूर्ण तकनीकों तथा मजबूत सप्लाई चेन में सहयोग बढ़ाने के नए अवसरों पर चर्चा की।

-IANS

RELATED ARTICLES

35 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

1 hour ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...