सत्ता परिवर्तन के दौर से गुजर रहे सीरिया से भारत ने निकाले अपने 75 नागरिक

भारत सरकार ने सीरिया में हाल ही में हुए घटनाक्रम के बाद वहां से 75 भारतीय नागरिकों को निकाला है। निकाले गए लोगों में जम्मू और कश्मीर के 44 जायरीन (तीर्थयात्री) शामिल थे, जो सईदा ज़ैनब में फंसे हुए थे। 

सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित 

विदेश मंत्रालय ने बताया है कि सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित रूप से लेबनान पहुंच गए हैं और वे उपलब्ध वाणिज्यिक उड़ानों से भारत लौटेंगे।

भारत सरकार विदेश में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को देती है सर्वोच्च प्राथमिकता 

मंत्रालय ने कहा है कि भारत सरकार विदेश में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। सीरिया में भारतीय नागरिकों के अनुरोध और सुरक्षा स्थिति के आकलन के बाद दमिश्क और बेरूत में भारतीय दूतावासों द्वारा समन्वित निकासी को लागू किया गया।

सीरिया में बचे हुए भारतीय नागरिकों को दी यह सलाह 

मंत्रालय ने सीरिया में बचे हुए भारतीय नागरिकों को सलाह दी है कि वे अपडेट के लिए दमिश्क में भारतीय दूतावास के आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर +963 993385973 (व्हाट्सएप पर भी) और ईमेल आईडी (hoc.damascus@mea.gov.in) पर संपर्क में रहें। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...