Print

भूटान की प्रगति और समृद्धि के लिए भारत पूरी तरह प्रतिबद्ध: जयशंकर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि भारत भूटान की प्रगति और समृद्धि के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह बात भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे से थिम्फू में मुलाकात के बाद कही।

जयशंकर बुधवार को दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भूटान पहुंचे थे। उनकी यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और सहयोग को और मजबूत करना है।

टोबगे से मुलाकात, 54 Made in India EV सौंपे

भूटान के प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से टोबगे को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दोनों देशों के बीच विशेष मित्रता और सहयोग के संबंधों के प्रति टोबगे की भावनाओं को महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर जयशंकर ने भूटान के प्रधानमंत्री को 54 Made in India इलेक्ट्रिक वाहन (EV) भी सौंपे। उन्होंने कहा कि भारत भूटान के e-mobility और sustainable transport की दिशा में आगे बढ़ने में सहयोग कर रहा है।

विकास, ऊर्जा और कनेक्टिविटी पर सहयोग

जयशंकर की भूटानी समकक्ष डी.एन. ढुंग्येल ने बुधवार को पारो पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया था। दोनों विदेश मंत्रियों के बीच हुई बातचीत में विकास साझेदारी, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी, संस्कृति और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई।

जयशंकर ने भूटान में कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। इनमें मोंगर में 65-बेड वाले Gyaltsuen Jetsun Pema Mother and Child Hospital का उद्घाटन शामिल है।

इसके अलावा उन्होंने उत्तरी भूटान के गासा में 500 KW Lunana Hydropower Project की आधारशिला भी रखी।

-(इनपुटः PTI)