मदीना हादसे पर भारत ने जताया दुख, उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का सऊदी अरब दौरा

भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि 17 नवंबर 2025 को मदीना में भारतीय तीर्थयात्रियों के साथ हुई दुखद घटना के बाद, भारत का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल आज बुधवार को सऊदी अरब जाएगा। मदीना शहर के पास हुए भीषण बस हादसे में कई भारतीय नागरिकों की मौत हो गई।

सऊदी अरब के मदीना के निकट सोमवार को भारतीय तीर्थयात्रियों के साथ हुई दुखद दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

हज एवं उमरा मंत्रालय सहित सऊदी अधिकारियों के साथ समन्वय में, पूर्ण सहायता प्रदान करने और राहत उपायों की निगरानी के लिए, आंध्र प्रदेश के राज्यपाल, न्यायमूर्ति एस अब्दुल नज़ीर के नेतृत्व में भारत सरकार का एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल आज बुधवार को सऊदी अरब का दौरा करेगा। उनके साथ विदेश मंत्रालय के सचिव अरुण कुमार चटर्जी भी होंगे। प्रतिनिधिमंडल के मृतकों के अंतिम संस्कार में भी शामिल होने की उम्मीद है।

आपको बता दें, भारतीय दूतावास, रियाद और भारतीय महावाणिज्य दूतावास, जेद्दा, पार्थिव अवशेषों की पहचान में तेजी लाने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त भारत सरकार मृतकों के परिवारों की सऊदी अरब यात्रा की सुविधा भी प्रदान कर रही है।

इससे पहले केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य एवं संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मदीना के निकट भारतीय हज यात्रियों से जुड़ी दुखद बस दुर्घटना में मृतकों के परिवारों को सहायता प्रदान करने के लिए मदीना स्थित भारतीय हज यात्री कार्यालय में एक शिविर कार्यालय स्थापित किया गया है। भारतीय हज यात्री कार्यालय, मदीना का पता: कमरा संख्या 104, प्रथम तल, सरूर तैयबा अल-दहबिया होटल, अल मसानी, मदीना 42313 है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि सरकार इस त्रासदी से प्रभावित भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा त्वरित एवं प्रभावी सहायता सुनिश्चित करने के लिए कार्य कर रही है। (MEA)

RELATED ARTICLES

10 hours ago | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

11 hours ago | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...