‘भारत इनोवेट्स 2026’ भारत-फ्रांस की साझेदारी में अहम मील का पत्थर: धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को कहा कि ‘भारत इनोवेट्स 2026’ भारत-फ्रांस की साझेदारी में एक मील का पत्थर है। साथ ही, कहा कि यह मानवता की भलाई के लिए युवा भारती इनोवेटर्स द्वारा बनाए जा रहे सॉल्यूशंस को वैश्विक मंच प्रदान करता है। ‘भारत इनोवेट्स 2026’ का उद्घाटन संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की ओर से फ्रांस के नीस में किया गया।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “फ्रांस के नीस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा भारत इनोवेट्स 2026 का उद्घाटन भारत-फ्रांस साझेदारी में एक अहम मील का पत्थर है।” उन्होंने आगे लिखा, “भारत इनोवेट्स को भारत के इनोवेशन इकोसिस्टम और फ्रांस के तेजी से बढ़ते टेक्नोलॉजी सेक्टर के बीच एक पुल के तौर पर देखने पर माननीय राष्ट्रपति का जोर, उभरती टेक्नोलॉजी, एंटरप्राइज और इनोवेशन के क्षेत्रों में हमारे सहयोग की बढ़ती महत्वाकांक्षा और गहराई को दर्शाता है।

वहीं, प्रधानमंत्री का कहना कि इनोवेशन की असली महानता सिर्फ उसके वैल्यूएशन में नहीं, बल्कि लोगों पर पड़ने वाले उसके असर में है। ‘एआई फॉर ऑल’ (सभी के लिए एआई) से लेकर ‘टेक्नोलॉजी फॉर ह्यूमैनिटी’ (मानवता के लिए टेक्नोलॉजी) तक, भारत न सिर्फ एक टेक्नोलॉजी पावरहाउस के तौर पर, बल्कि दुनिया के लिए समाधान देने वाले देश के तौर पर भी उभर रहा है।”

प्रधान के मुताबिक, बड़े पैमाने, तेजी और टिकाऊ भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता के साथ, ‘भारत इनोवेट्स’ यह दिखाता है कि कैसे भारत के युवा इनोवेटर्स ऐसे समाधान तैयार कर रहे हैं जिनसे पूरी मानवता को फायदा हो सकता है।

यह सिर्फ एक प्लेटफॉर्म से कहीं ज्यादा, भारत और फ्रांस के उस साझा विश्वास को दर्शाता है कि इनोवेशन का मकसद मानवता की सेवा करना और एक बेहतर भविष्य का निर्माण करना होना चाहिए। साझा मूल्यों और एक जैसी सोच पर आधारित हमारी साझेदारी, इनोवेशन को दुनिया के लिए प्रेरणा और तरक्की में बदल रही है।

इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत इनोवेट्स 2026 में वैश्विक निवेशकों को भारत में आमंत्रित करते हुए कहा कि देश में इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग में बड़े अवसर मौजूद हैं।

उन्होंने कहा कि टैलेंट, बड़े पैमाने, स्थिरता और पॉलिसी में सुधारों की मजबूत नींव के दम पर भारत निवेश और इनोवेशन के लिए दुनिया की सबसे आकर्षक जगहों में से एक बनकर उभरा है। (इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

1 hour ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

2 hours ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...