राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में 14 नवंबर से 44वां अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) शुरू होने जा रहा है, जो आगामी 27 नवंबर तक चलेगा। इस बार का मेला ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की थीम पर होगा।  

मेले की थीम ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’

भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) ने बुधवार को बताया कि इस बार इस मेले की थीम ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ देश की एकता और विविधता को दर्शाती है। भारत मंडपम में लगने वाले ट्रेड फेयर में इस बार अलग-अलग हॉल में अलग सजावट की जाएगी। 

मेले में देखने को मिलेंगी इन राज्यों की प्रदर्शनी

बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश ‘साझेदार राज्य’ के रूप में भाग लेंगे, जबकि झारखंड को ‘फोकस’ राज्य के रूप में चुना गया है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), चीन, ईरान, दक्षिण कोरिया और मिस्र सहित 12 देशों के विदेशी प्रदर्शक 14 दिन चलने वाले इस मेले में हिस्सा लेंगे।

मेले का समय

आईटीपीओ के मुताबिक मेले का समय सुबह 10 बजे से शाम साढ़े सात बजे तक रहेगा। भैरों रोड की ओर तीन व चार और मथुरा रोड पर छह व 10 नंबर प्रवेश द्वार से लोग आवाजाही कर सकते हैं। 

19 से 27 नवंबर तक आम जनता के लिए खोला जाएगा व्यापार मेला

व्यावसायिक दिन 14 से 18 नवंबर के बाद इसे 19 से 27 नवंबर तक आम जनता के लिए खोला जाएगा। बयान में कहा गया कि भारत मंडपम के द्वारों पर टिकट की बिक्री नहीं होगी। टिकट डीएमआरसी के 55 मेट्रो स्टेशन पर की जाएगी। 

टिकट यहां से खरीदें  

टिकट दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के ‘सार्थी’ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन भी खरीदे जा सकेंगे। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजन को निःशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। (इनपुट-एजेंसी) 

RELATED ARTICLES

52 mins ago | Abu Dhabi

पीएम मोदी और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस ने हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय संबंधों पर की चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहया...

2 hours ago | BRICS Summit

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आज शनिवार को नई दिल्...