सीरिया की स्थिति पर नजर बनाए हुए है भारत : विदेश मंत्रालय

सीरिया में विद्रोही समूह की ओर से किए गए सत्ता परिवर्तन पर भारत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। भारत ने सीरिया की एकता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा है कि हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

साेमवार काे विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि हम सीरिया में चल रहे घटनाक्रमों के मद्देनजर वहां की स्थिति पर नज़र रखे हैं। हम इस बात पर ज़ोर देते हैं कि सभी पक्षों को सीरिया की एकता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखने के लिए काम करना चाहिए।

आधिकारिक बयान में कहा गया है, “हम सीरियाई समाज के सभी वर्गों के हितों और आकांक्षाओं का सम्मान करते हुए शांतिपूर्ण और समावेशी सीरियाई नेतृत्व वाली राजनीतिक प्रक्रिया की वकालत करते हैं।”

साथ ही मंत्रालय ने बताया है कि दमिश्क में भारतीय दूतावास वहां के भारतीय समुदाय की सुरक्षा और संरक्षा के लिए उनके संपर्क में है।

उल्लेखनीय है कि सीरिया में विद्रोही समूह ने वहां की सत्ता पर काबिज बशर अल असद का तख्तापलट कर दिया है। 

 

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...