G20 देशों में भारत सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था, जानें अन्य देशों का स्थान 

G20 देशों में भारत की अर्थव्यवस्था 7 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ 2024 में सबसे तेज गति से बढ़ने की उम्मीद है। G20 देशों में विकास दर के मामले में इस साल भारत के बाद 5 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ इंडोनेशिया दूसरे और 4.8 प्रतिशत के साथ चीन तीसरे स्थान पर है।

जीडीपी विकास दर के साथ देशों का स्थान

ब्राजील में चल रहे G20 शिखर सम्मेलन में रैंकिंग जारी होने के बाद एक्स पर पोस्ट किए गए भारत सरकार के बयान के मुताबिक, “अनुमानित 7 प्रतिशत की जीडीपी विकास दर के साथ भारत G20 देशों में अग्रणी स्थान पर है। यह उपलब्धि भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था को उजागर करती है, जो वैश्विक चुनौतियों के बीच अपनी मजबूती और तेज गति से देश के विकास को प्रदर्शित करती है।”

जीडीपी वृद्धि में 3.6 प्रतिशत की विकास दर के साथ रूस चौथे और 3 प्रतिशत के साथ ब्राजील पांचवे स्थान पर है। वहीं, 3 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ अफ्रीका रीजन छठवें और 2.8 प्रतिशत की वृद्धि दर से अमेरिका सातवें स्थान पर है।

2024 में अन्य पश्चिमी देश जैसे कनाडा की जीडीपी वृद्धि 1.3 प्रतिशत, फ्रांस, यूरोपीयन यूनियन और यूके की जीडीपी विकास दर 1.1 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। इटली और जापान की विकास दर क्रमशः 0.7 प्रतिशत और 0.3 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।ऑस्ट्रेलिया की जीडीपी वृद्धि दर इस साल 1.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है।विकसित देशों में जर्मनी का प्रदर्शन सबसे खराब 0 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।

18 और 19 नवंबर को ब्राजील G20 2024 की बैठक

इस बीच पीएम मोदी 18 और 19 नवंबर को आयोजित होने वाले G20 2024 के लिए ब्राजील के रियो डी जेनेरियो पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मध्य पूर्व और यूरोप में चल रहे जलवायु संकट और संघर्ष के बीच आयोजित इस शिखर सम्मेलन का फोकस भूख, गरीबी और असमानता के खिलाफ लड़ाई, सतत विकास और वैश्विक शासन सुधारों पर है।

सभी 19 G20 सदस्य देश – अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया, मैक्सिको, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, रूस, तुर्की, ब्रिटेन और अमेरिका और यूरोपीय संघ – दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।

RELATED ARTICLES

2 hours ago | BJP Government

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी, सोमवार सुबह 11 बजे 35 मंत्री लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है। सोमवार को मंत्रि...

5 hours ago | financial inclusion

पीएम स्वनिधि योजना ने स्ट्रीट वेंडर्स को दिया सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया आधार : मनोहर लाल

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...