Print

भारत-मलेशिया सुरक्षा वार्ता : एनएसए डोभाल और नुशिर्वान ने रक्षा और आतंकवाद पर की चर्चा

भारत और मलेशिया ने आज मंगलवार को नई दिल्ली में पहली भारत-मलेशिया सुरक्षा वार्ता आयोजित की। इस बैठक में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और मलेशिया की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के महानिदेशक राजा दातो नुशिर्वान ने भाग लिया।

बैठक के दौरान वैश्विक और क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा की गई। दोनों देशों ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जैसे क्षेत्रों में आपसी सहयोग की समीक्षा की। इसके साथ ही, साइबर सुरक्षा, चरमपंथ को रोकने और रक्षा उद्योग में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर भी बात हुई। बैठक में क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ्स (दुर्लभ खनिज पदार्थ) पर सहयोग के अवसरों पर भी चर्चा की गई।

यह सुरक्षा वार्ता अब हर साल आयोजित की जाएगी जो दोनों देशों के बीच मजबूत संस्थागत संबंधों की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। गौरतलब है कि यह पहल अगस्त 2024 में मलेशियाई प्रधानमंत्री दातो सेरी अनवर इब्राहिम की भारत यात्रा के दौरान हुई बातचीत का परिणाम है जब दोनों देशों ने अपने संबंधों को समग्र रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया और सुरक्षा सहयोग को गहरा करने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

21 mins ago | Assam Culture and Bihu Festival

भूपेन दा के गीतों में बसती है एक युग की चेतना, नाराज फूफाओं को भी सुनने चाहिए उनके गीत : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाषा, खान-पान, परिवेश और जीवन शैली अलग-अलग हो सकती है, लेकिन विकसित भारत के...

55 mins ago | Bhupen Hazarika 100th Birth Anniversary

नाराज फूफाओं को भूपेन दा के गीत सुनने चाहिए, सद्बुद्धि आएगी : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समाप...