27/05/26 | 12:21 pm | EVD | इबोला

Print

इबोला को लेकर सतर्क भारत, एयरपोर्ट और सीमाओं पर निगरानी जारी

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि अफ्रीका के कुछ हिस्सों में सामने आए इबोला वायरस रोग (EVD) के मामलों को देखते हुए सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

मंत्रालय ने बताया कि एहतियात के तौर पर हाल ही में युगांडा से यात्रा कर लौटे एक व्यक्ति को बेंगलुरु के सरकारी महामारी रोग अस्पताल में निगरानी और आइसोलेशन में रखा गया था, क्योंकि उसमें शरीर दर्द के हल्के लक्षण पाए गए थे।

अधिकारियों के अनुसार, व्यक्ति में शरीर दर्द के अलावा कोई गंभीर लक्षण नहीं थे। उसके नमूने को जांच के लिए National Institute of Virology भेजा गया था और अब उसकी रिपोर्ट इबोला के लिए नकारात्मक आई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि देश में अब तक इबोला वायरस रोग का कोई पुष्ट मामला सामने नहीं आया है।

मंत्रालय ने कहा कि संबंधित राज्य सरकारों के साथ मिलकर निगरानी बढ़ाई गई है और World Health Organization के दिशानिर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक स्वास्थ्य प्रोटोकॉल लागू किए जा रहे हैं।

सरकार ने बताया कि हवाई अड्डों, सीमा स्वास्थ्य केंद्रों और सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था में स्क्रीनिंग और निगरानी प्रक्रिया जारी है। नागरिकों से अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने की अपील की गई है।

इस बीच WHO के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने कहा कि कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में इबोला का प्रकोप मौजूदा पुष्टि आंकड़ों से अधिक बड़ा हो सकता है।

उन्होंने बताया कि कांगो में अब तक 101 पुष्ट मामले और 10 मौतें दर्ज की गई हैं, जबकि 900 से अधिक संदिग्ध मामले और 220 संदिग्ध मौतों की जांच जारी है।

-(इनपुटःएजेंसी)

RELATED ARTICLES

7 mins ago | Advanced Technology

भारत-जर्मनी राजनयिक संबंधों के 75 साल, पीएम मोदी ने चांसलर मर्ज से की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत और जर्मनी के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होन...

50 mins ago | Bhupender Yadav

पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने जंगलों की सुरक्षा के लिए टेक्नोलॉजी आधारित तरीकों पर दिया जोर

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को जंगल और पेड़ों के संसाधनों के आकलन, निगरा...