Your browser does not support Javascript
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने 2024 में खोले 2.68 करोड़ नए खाते, 1.56 करोड़ खातों के साथ महिलाएं अग्रणी | डीडी न्यूज़

प्रतिक्रिया | Wednesday, October 14, 2026

  • स्किप नेविगेशन
  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
DD News

डीडी न्यूज़

Emblem
  • लाइव रेडियो
  • EN
  • टॉप स्टोरीज
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • मन की बात
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • बिज़नेस एवं इकोनोमी
  • विज्ञान एवं तकनीक
  • खेल
  • एशियन गेम्स 2026
  • पर्यावरण
  • ओपिनियन
  • Live Tv
  • Facebook
    डीडीन्यूज़लाइव
  • Instagram
    Instagram
  • Twitter
    डीडीन्यूज़लाइव द्वारा ट्वीट
  • YouTube
    YouTube
  1. होम
  2. इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने 2024 में खोले 2.68 करोड़ नए खाते, 1.56 करोड़ खातों के साथ महिलाएं अग्रणी

20/12/24 | 3:58 pm | 2.56cr New Account | DBT | IPPB | PMA

Print

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने 2024 में खोले 2.68 करोड़ नए खाते, 1.56 करोड़ खातों के साथ महिलाएं अग्रणी

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने 2024 में खोले 2.68 करोड़ नए खाते, 1.56 करोड़ खातों के साथ महिलाएं अग्रणी

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने 2024 में नवंबर तक 2.68 करोड़ नए खाते खोले हैं जिनमें से 59 फीसदी करीब 1.56 करोड़ खाते महिलाओं के हैं। केंद्र सरकार ने आज शुक्रवार को बताया कि आईपीपीबी ने करीब 77% खाते ग्रामीण क्षेत्रों में खोले हैं। यह बैंक के वित्तीय समावेशन (फाइनेंशियल इंक्लूजन) के प्रयासों को दर्शाता है।

इस बीच इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के डिजिटल सेवाओं में भी बड़ी प्रगति हुई है। 1.04 करोड़ ग्राहकों ने मोबाइल बैंकिंग सेवाओं का उपयोग किया जबकि 69 लाख ग्राहकों ने वर्चुअल डेबिट कार्ड का लाभ उठाया और आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (AePS) के माध्यम से ₹2,600 करोड़ के लेन-देन किए गए।

वहीं डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के तहत 3.62 करोड़ ग्राहकों को ₹34,950 करोड़ की राशि प्रदान की गई जिसमें 58% लाभार्थी महिलाएं थीं। इसके अलावा, पेंशनभोगियों के लिए 4.40 लाख डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जारी किए गए।

डाक विभाग ने पार्सल डिलीवरी को और तेज और सटीक बनाने के लिए पार्सल मॉनिटरिंग एप्लिकेशन (PMA) के जरिए मई 2019 में 4.33 लाख पार्सल्स से अक्टूबर 2024 में 5.35 करोड़ पार्सल्स तक की रीयल-टाइम ट्रैकिंग शुरू की। वहीं बैंक ने 42 प्रमुख मेल एक्सचेंज हब्स पर RFID गेट्स लगाए और 233 नोडल डिलीवरी केंद्र स्थापित किए जो 1,600 से अधिक पिन कोड को कवर करते हैं और भारत में कुल डिलीवरी का 30 फसदी हिस्सा संभालते हैं।

छोटे व्यापारियों की सुविधा के लिए खोले गए 1,000 से अधिक डाक घर निर्यात केंद्र

वहीं आधार सेवाओं को रक्षा कर्मियों तक भी विस्तारित कर दिया गया है जिसमें सियाचिन जैसे दुर्गम क्षेत्रों में 110 आधार केंद्र चालू किए गए। इसके अलावा, 1,000 से अधिक डाक घर निर्यात केंद्र (Dak Ghar Niryat Kendra) खोले गए ताकि छोटे व्यापारियों को डाक सेवाओं के माध्यम से निर्यात करने में मदद मिल सके। आईपीपीबी ने वैश्विक स्तर पर इलेक्ट्रॉनिक भुगतान को बढ़ावा देने के लिए पोस्टल पेमेंट सर्विस मल्टीलेटरल एग्रीमेंट (PPSMA) में भी भाग लिया।

इस बीच 29 अक्टूबर को रोजगार मेले के तहत 25,133 लोगों को रोजगार दिया गया। वहीं डाक सेवा में सुधार के लिए 56 नई डाक इमारतें बनाई गईं और 95 का नवीनीकरण किया गया। आईपीपीबी का यह कदम महिलाओं और ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने और देश में डिजिटल और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।

RELATED ARTICLES

पीएम मोदी आज एशियाई खेल 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल से करेंगे मुलाकात

30 mins ago | Aichi Nagoya

पीएम मोदी आज एशियाई खेल 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल से करेंगे मुलाकात

मां स्कंदमाता का दिव्य स्वरूप देता है ममता, शक्ति और साहस का संदेश

1 hour ago | Goddess Durga

मां स्कंदमाता का दिव्य स्वरूप देता है ममता, शक्ति और साहस का संदेश

युद्ध के बदलते स्वरूप के बीच स्वदेशी रक्षा तकनीक के विकास और इस्तेमाल में तेजी लाना जरूरी: राजनाथ सिंह

1 hour ago

युद्ध के बदलते स्वरूप के बीच स्वदेशी रक्षा तकनीक के विकास और इस्तेमाल में तेजी लाना जरूरी: राजनाथ सिंह

मोस्ट रीड

सम्पूर्ण जानकारी
मां स्कंदमाता का दिव्य स्वरूप देता है ममता, शक्ति और साहस का संदेश

1 hour ago

मां स्कंदमाता का दिव्य स्वरूप देता है ममता, शक्ति और साहस का संदेश

प्रधानमंत्री मोदी आज लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपए की पांच विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी आज लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपए की पांच विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्...

मां स्कंदमाता : ममता, करुणा, शक्ति और आध्यात्मिक चेतना का दिव्य स्वरूप

2 hours ago

मां स्कंदमाता : ममता, करुणा, शक्ति और आध्यात्मिक चेतना का दिव्य स्वरूप

युद्ध के बदलते स्वरूप के बीच स्वदेशी रक्षा तकनीक के विकास और इस्तेमाल में तेजी लाना जरूरी: राजनाथ सिंह

1 hour ago

युद्ध के बदलते स्वरूप के बीच स्वदेशी रक्षा तकनीक के विकास और इस्तेमाल में तेजी लाना जरू...

पीएम मोदी आज एशियाई खेल 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल से करेंगे मुलाकात

30 mins ago

पीएम मोदी आज एशियाई खेल 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल से करेंगे मुलाकात

प्रदर्शन

सम्पूर्ण जानकारी
News Punch LIVE: जंतर-मंतर पर बैन फिर  सौरव-रांका बेचैन ?  |  Jantar Mantar  |  Saurav  Das  Ashutosh Ranka Play video: News Punch LIVE: जंतर-मंतर पर बैन फिर  सौरव-रांका बेचैन ?  |  Jantar Mantar  |  Saurav  Das  Ashutosh Ranka

13 hours ago

News Punch LIVE: जंतर-मंतर पर बैन फिर सौरव-रांका बेचैन ? | Jantar Mantar | Saurav Das Ashutosh Ranka

रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई धारा! शारदा SHG महिलाएं चला रही अल्कलाइन Water Plant Play video: रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई धारा! शारदा SHG महिलाएं चला रही अल्कलाइन Water Plant

13 hours ago

रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई धारा! शारदा SHG महिलाएं चला रही अल्कलाइन Water Plant

Poora Sach: महिला रिपोर्टर को धक्का दिया, Rahul Gandhi की ‘पैट्रियार्की’! | Congress Protest Play video: Poora Sach: महिला रिपोर्टर को धक्का दिया, Rahul Gandhi की ‘पैट्रियार्की’! | Congress Protest

13 hours ago

Poora Sach: महिला रिपोर्टर को धक्का दिया, Rahul Gandhi की ‘पैट्रियार्की’! | Congress Protest

News Punch LIVE: जेल में सौरव- रांका |  CJP नेताओं को 5 दिन की न्यायिक हिरासत |  Cockroach Janta Party Play video: News Punch LIVE: जेल में सौरव- रांका |  CJP नेताओं को 5 दिन की न्यायिक हिरासत |  Cockroach Janta Party

13 hours ago

News Punch LIVE: जेल में सौरव- रांका | CJP नेताओं को 5 दिन की न्यायिक हिरासत | Cockroach Janta Party

डीडी न्यूज़

डाउनलोड मोबाइल ऐप

  • प्ले स्टोर
  • ऐप स्टोर

बारे में

  • हमारे बारे में
  • निर्देशिका
  • आर्काइव
  • नागरिक चार्टर
  • आंतरिक शिकायत समिति

हमारा परिवार

  • प्रसार भारती
  • डीडी इंडिया
  • डीडी नेशनल
  • डीडी भारती
  • डीडी किसान
  • डीडी स्पोर्ट्स
  • पीएमओ
  • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
  • प्रेस सूचना ब्यूरो
  • भारत का राष्ट्रीय पोर्टल
  • ऑल इंडिया रेडियो

सामाजिक संपर्क

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • गोपनीयता नीति
  • कॉपीराइट नीति
  • हाइपरलिंकिंग नीति
  • अस्वीकरण
  • मदद
  • वेब सूचना प्रबंधक
  • शी-बॉक्स
कॉपीराइट © 2026 डीडी न्यूज़। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 15th Oct 2026
ऊपर वापस